Shahdol Lok Sabha Election Result 2024: मध्य प्रदेश की शहडोल लोकसभा सीट BJP प्रत्याशी हिमाद्री सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी फुंदेलाल सिंह मार्को के बीच रोचक मुकाबला रहा. ये सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है.  यहां विधायक और सांसद के बीच मुकाबला होने के कारण सबकी निगाहें टिकी रहीं. BJP प्रत्याशी हिमाद्री सिंह कांग्रेस प्रत्याशी फुंदेलाल सिंह मार्को को हराकर दोबारा इस सीट से सांसद बन गई हैं.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

शहडोल लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024
शहडोल लोकसभा चुनाव 2024 में BJP की हिमाद्री सिंह ने एक बार फिर जीत दर्ज की है. हिमाद्री सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी फुंदेलाल मार्को को  397340 वोट से हरा दिया. BJP प्रत्याशी हिमाद्री सिंह को कुल 711143 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी फुंदेलाल मार्को के खाते में 313803 वोट आए.


शहडोल सीट पर रोचक मुकाबला
शहडोल लोकसभा सीट पर 2024 में रोचक मुकाबला रहा. इस सीट पर BJP ने वर्तमान सांसद हिमाद्री सिंह पर एक बार फिर से भरोसा जताते हुए मैदान में उतारा था. वहीं, उनके खिलाफ कांग्रेस ने चुनावी मैदान में 2023 विधानसभा चुनाव में पुष्पराजगढ़ सीट से विधायक बने फुंदेलाल मार्को को मैदान में खड़ा किया था. ऐसे में इस सीट पर सबकी निगाहें टिकी रहीं. 


शहडोल लोकसभा चुनाव 2019
2019 लोकसभा चुनाव में शहडोल लोकसभा सीट पर BJP की हिमाद्री सिंह ने जीत हासिल की थी. इस चुनाव में हिमाद्री सिंह का मुकाबला कांग्रेस की प्रमिला पटेल से था. हिमाद्री ने करीब 4 लाख वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला पटेल को चुनाव में शिकस्त दी थी. इस चुनाव में BJP प्रत्याशी हिमाद्री सिंह को करीब साढ़े सात लाख वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला के खाते में साढ़े तीन लाख वोट आए थे.


ये भी पढ़ें- MP Lok Sabha Chunav: मध्य प्रदेश में BJP की आंधी में उड़ गई कांग्रेस, जानिए सभी 29 विजेताओं के नाम


 

शहडोल लोकसभा सीट 
शहडोल लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है. इस सीट में कुल 8 विधानसभा सीट- जयसिंह नगर, जैतपुर, कोटमा, अनूपपुर, पुष्पराजगढ़, बांधवगढ़, मानपुर, बडवारा शामिल हैं. 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में इन 8 सीटों में से 7 सीटों पर BJP ने जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ 1 सीट आई है. 


BJP की है मजबूत पकड़
इस सीट पर BJP की मजबूत पकड़ है. साल 1996 से लेकर 2019 तक इस सीट पर सिर्फ एक ही बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है. 2009 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश नंदिनी सिंह ने जीत दर्ज की थी. 


ये भी पढ़ें-  MP की सभी आरक्षित सीटों पर कैसा रहा रिजल्ट?