MP Lok Sabha Chunav: मध्य प्रदेश में BJP की आंधी में उड़ गई कांग्रेस, जानिए सभी 29 विजेताओं के नाम
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2279890

MP Lok Sabha Chunav: मध्य प्रदेश में BJP की आंधी में उड़ गई कांग्रेस, जानिए सभी 29 विजेताओं के नाम

MP Lok Sabha Chunav Result 2024: मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीट का रिजल्ट सामने आ गया है. 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मध्य प्रदेश में क्लीन स्वीप हो गई है. प्रदेश की सभी सीटों पर BJP ने जीत दर्ज की है. 

MP Lok Sabha Chunav: मध्य प्रदेश में BJP की आंधी में उड़ गई कांग्रेस, जानिए सभी 29 विजेताओं के नाम

Madhya Pradesh Election Results 2024: लोकसभा चुनाव के में कांग्रेस को मध्य प्रदेश बुरी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. प्रदेश की सभी 29 सीट में BJP की ऐसी आंधी आई कि कांग्रेस अपनी एकलौती सीट भी नहीं बचा पाई. राज्य की सभी सीटों पर BJP ने जीत हासिल की है. इसके साथ ही इंदौर में BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. 

मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024
मध्य प्रदेश में 2024 के लोकसभा चुनाव में 'कमल' खिला है. राज्य की 29 की 29 लोकसभा सीट पर BJP ने एक तरफा जीत हासिल की है.  यहां तक 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खाते में आई राज्य की एक मात्र सीट छिंदवाड़ा भी कांग्रेस के हाथ से छिन गई. 

देखिए सभी सीटों का रिजल्ट

 





लोकसभा सीट विजेता रनर अप मार्जिन
मुरैना शिवमंगल सिंह तोमर (BJP) सत्यपाल सिंह सिकरवार (कांग्रेस) 52530
भिंड संध्या राय (BJP) फूल सिंह बैरया (कांग्रेस) 64840
ग्वालियर भारतसिंह कुशवाह (BJP प्रवीण पाठक (कांग्रेस) 70210
गुना ज्योतिरादित्य सिंधिया (BJP) यादवेंद्र राव (कांग्रेस) 540929
सागर लता वानखेड़े (BJP) गुड्डू राजा बुंदेला (कांग्रेस) 471222
टीकमगढ़ वीरेंद्र खटीक (BJP) पंकज अहिरवार (कांग्रेस) 403312
दमोह राहुल लोधी (BJP) तरबर सिंह लोधी (कांग्रेस) 406426
खजुराहो वीडी शर्मा (BJP) कमलेश कुमार (BSP) 541229
सतना गणेश सिंह (BJP) सिद्धार्थ कुशवाहा (कांग्रेस) 84949
रीवा जनार्दन मिश्रा (BJP) नीलम अभय मिश्रा (कांग्रेस) 193374
सीधी राजेश मिश्रा (BJP) कमलेश्वर पटेल (कांग्रेस) 206416
शहडोल हिमाद्री सिंह (BJP) फुन्देलाल मार्को (कांग्रेस) 397340
जबलपुर आशीष दुबे (BJP) दिनेश यादव (कांग्रेस) 486674
मंडला फग्गन सिंह कुलस्ते (BJP) ओमकार सिंह मरकाम (कांग्रेस) 103846
बालाघाट भारती पारधी (BJP) सम्राट सारस्वर (कांग्रेस) 174512
छिंदवाड़ा विवेक बंटी साहू (BJP) नकुलनाथ (कांग्रेस) 113618
होशंगाबाद दर्शनसिंह चौधरी (BJP) संजय शर्मा (कांग्रेस) 431696
विदिशा शिवराज सिंह चौहान (BJP) प्रताप भानू शर्मा (कांग्रेस) 821408
भोपाल आलोक शर्मा (BJP) अरुण श्रीवास्तव (कांग्रेस) 501499
राजगढ़ रोडमल नागर (BJP) दिग्विजय सिंह (कांग्रेस) 146089
देवास महेंद्र सिंह सोलंकी (BJP) राजेंद्र मालवीय (कांग्रेस) 425225
उज्जैन अनलि फिरोजिया (BJP) महेश परमार (कांग्रेस) 375860
मंदसौर सुधीर गुप्ता (BJP) दिलीप सिंह गुर्जर (कांग्रेस) 500655
रतलाम अनिता नागर सिंह चौहान (BJP) कांतिलाल भूरिया (कांग्रेस) 207232
धार सावित्री ठाकुर (BJP) राधेश्याम मुवेल (कांग्रेस) 218665
इंदौर शंकर लालवानी (BJP) NOTA 1175092
खरगोन गजेंद्र उमराव सिंह पटेल (BJP) पोरलाल खरते (कांग्रेस) 135018
खंडवा ज्ञानेश्वर पाटिल (BJP) नरेंद्र पटेल (कांग्रेस) 269971
बैतूल दुर्गादास उइके (BJP) रामू टेकाम (कांग्रेस) 379761

इंदौर में ऐतिहासिक जीत की दर्ज
इंदौर लोकसभा सीट पर BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. यहां BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी ने 1008077 वोट के अंतर से जीत हासिल की है. इसके अलावा इंदौर के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. यहां 218674 वोट नोटा पर पड़े, जो देश में अब तक लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा है. दरअसल, इंदौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने चुनाव से पहले अपना नामांकन वापिस ले लिया था.  इसके बाद वे BJP में शामिल हो गए. वहीं, नामांकन की आखिरी डेट निकल जाने के कारण कांग्रेस अपना नया प्रत्याशी इस सीट पर नहीं उतार पाई, जिस कारण कांग्रेस ने जनता से NOTA में वोट करने की अपील की.

एक लौती सीट भी नहीं बचा पाई कांग्रेस
साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस राज्य की सिर्फ एक सीट छिंदवाड़ा पर जीत हासिल कर पाई थी, लेकिन इस बार ये सीट भी कांग्रेस के हाथ से फिसल गई. छिंदवाड़ा में BJP प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने कांग्रेस के नकुलनाथ को 113618 वोट से हरा दिया है. 

ये भी पढ़ें- MP Loksabha chunav result Highlights: MP की किसी भी सीट पर कांग्रेस नहीं खोल पाई खाता, जानें सभी 29 सीटों का हाल

मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024
मध्य प्रदेश में चार चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न हुए. पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को राज्य की 6 सीट- सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में हुआ. इसके बाद दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को 6 सीट- टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद में हुआ. तीसरे चरण के लिए 7 मई को  9 सीट- मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, बैतूल और राजगढ़ में वोटिंग हुई. इसके बाद चौथे और आखिरी चरण का चुनाव 13 मई को 8 सीट- देवास, उज्जैन, इंदौर, मंदसौर, रतलाम, धार, खरगोन और खंडवा में हुआ.

Trending news