Madhya Pradesh Daily Current Affairs 7 September 2022: आज के समय में सरकारी नौकरी पाना कितना कठिन है. यह बात आप बहुत अच्छी तरह से समझते हैं. कॉन्पिटेटिव एग्जाम वही व्यक्ति क्रेक कर सकता है. जो दिन रात एक कर के पूरी लगन के साथ पढ़ाई करता है क्योंकि आज के समय में पहले के मुकाबले एग्जाम का लेवल बहुत ही ज्यादा टफ हो गया है. अब करंट अफेयर्स भी बहुत डीप में पूछे जाते हैं. इसलिए आपको डेली करंट अफेयर्स पढ़ने चाहिए तो चलिए आपको बताते हैं आज के कुछ महत्वपूर्ण क्वेश्चंस.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

1.आर एस एस के प्रथम सर संघचालक डॉ हेडगेवार का संग्रहालय मध्य प्रदेश के किस जिले में बनाया जाएगा?
उत्तर: बालाघाट


2.हाल ही में मध्य प्रदेश की कैबिनेट ने लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के संबंध में मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी बालिका प्रोत्साहन (संशोधन) विधेयक 2022 के प्रारुप को स्वीकृति प्रदान की है, जिसके तहत लाडली लक्ष्मी योजना की हितग्राहियों को अब पहले से 25 हजार रुपए बढ़कर कुल कितने रुपये मिलेंगे?
उत्तर: एक लाख 43 हजार रुपये


3.प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में मध्य प्रदेश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, इस योजना की शुरुआत कब हुई थी?
उत्तर: 2010


4.हाल ही में मध्य प्रदेश की कैबिनेट ने प्रदेश में होमगार्ड जवानों की कॉल आउट ड्यूटी में विसंगति को दूर करने के लिए किस नियम में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है?
उत्तर: मध्यप्रदेश होमगार्ड नियम-2016 में 


5.पीएम स्वनिधि योजना में ग्वालियर नगर निगम ने पहला स्थान प्राप्त किया है, इसकी स्थापना कब हुई थी?
उत्तर: 1887


6.हाल ही में किस राज्य ने ऑटो रिक्शा एक्सचेंज योजना लागू करने का निर्णय लिया गया है?
उत्तर: मध्य प्रदेश


7.गैस्टेक मिलन-2022 में भाग लेने के लिए 5-7 सितंबर 2022 तक इटली के मिलान में एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कौन कर रहा है?
उत्तर: हरदीप सिंह पुरी (पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री)


8.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षक दिवस के अवसर पर देश भर के कितने विशिष्ट शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया?
उत्तर: 45


9.हाल ही में आईएनएस सतपुड़ा ने फिजी का दौरा किया, इसे 20 अगस्त 2011 को कहां से चालू किया गया था?
उत्तर: पूर्वी नौसेना कमान (विशाखापत्तनम)


10.हाल ही में किसने 5 सितंबर 2022 को तीन नए शोध अनुसंधान और दो फेलोशिप योजनाएं शुरू की हैं?
उत्तर: यूजीसी