Chaitra Navratri 23 March 2023 2nd Day Maa Brahmacharini Puja Mantra: आज 23 मार्च 2023 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि यानी चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है. आज के दिन मां ब्रम्हचारिणी की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यतानुसार इनकी पूजा करने से इंसान के भीतर तप की शक्ति, त्याग, सदाचार, संयम और वैराग्य जैसे गुणों में वृद्धि होती है. साथ ही मां ब्रम्हचारिणी की पूजा से आलस्य, अंहकार, लोभ, असत्य, स्वार्थ और जलन जैसी दुष्य प्रवितां दूर हो जाती हैं. आज के दिन मां का स्मरण करने से बुद्धि, विवेक व धैर्य में वृद्धि होती है. आइए जानते हैं मां ब्रम्हचारिणी की कैसे करें पूजा और क्या है आरती मंत्र...


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

पूजा विधि
आज सुबह स्नान करने के बाद घर के पूजा वाले स्थान पर आसन लगाकर बैठ जाएं. इसके बाद मां आदिशक्ति दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रम्हचारिणी का स्मरण करते हुए उन्हें फूल, अक्षत, रोली चंदन अर्पित करें. अब आप माता को शक्कर या पंचामृत का भोग लगाएं और 'ऊं ऐं नम:' मंत्र का 108 बार जाप करें. साथ ही माता को पान, सुपारी, लौंग अर्पित करें. इसके बाद मां की वंदना और आरती करें. 


मां ब्रह्मचारिणी पूजा मंत्र-


या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
दधाना कपाभ्यामक्षमालाकमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।



मां ब्रह्मचारिणी की आरती-


जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता। 
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता। 
ब्रह्मा जी के मन भाती हो। 
ज्ञान सभी को सिखलाती हो। 
ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा। 
जिसको जपे सकल संसारा। 
जय गायत्री वेद की माता। 
जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता। 
कमी कोई रहने न पाए। 
कोई भी दुख सहने न पाए। 
उसकी विरति रहे ठिकाने। 
जो ​तेरी महिमा को जाने। 
रुद्राक्ष की माला ले कर। 
जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर। 
आलस छोड़ करे गुणगाना। 
मां तुम उसको सुख पहुंचाना। 
ब्रह्माचारिणी तेरो नाम। 
पूर्ण करो सब मेरे काम। 
भक्त तेरे चरणों का पुजारी। 
रखना लाज मेरी महतारी। 


मां ब्रम्हचारिणी को अर्पित करें ये चीजें
मां ब्रम्हचारिणी को गुड़हल और कमल बहुत पसंद है. इसलिए आप इन्हें यही फुल अर्पित करें. साथ ही मां को चीनी मिश्री और पंचामृत का भोग लगाएं. 


ये भी पढ़ेंः Chaitra Navratri 2023 Vastu: नवरात्रि में वास्तु शास्त्र के अनुसार करें पूजा, निश्चित ही प्रार्थना होगी सफल


(disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. zee media इसकी पुष्टि नहीं करता है.)