झाबुआ: जिले के थांदला क्षेत्र के रूण्डीपाड़ा ग्राम के निवासी विनोद मेड़ा (Vinod Meda) की चर्चा इन दिनों जिले के साथ-साथ पूरे देश में हो रही है. विनोद मेड़ा चूजों का पालन करते हैं और इन्‍हें बेचते हैं. उन्होंने अपनी जिंदगी में कई लोगों को चूजों का ऑर्डर भेजा होगा, लेकिन अभी हाल ही में उन्होंने एक ऐसी सेलिब्रिटी को चूजे भेजे हैं जो बहुत ही ज्‍यादा फेमस है और इसी कारण विनोद मेड़ा की चर्चा पूरे देश में हो रही है. दरअसल क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने झाबुआ के विनोद मेड़ा को 2,000 कड़कनाथ चूजों का ऑर्डर दिया था और वो इस ऑर्डर को लेकर रांची रवाना हो गए हैं.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

अमित शाह बोले-अब कॉमन सिविल कोड की बारी, कमलनाथ ने कहा-जब आएगा तब देखेंगे


एक साल से नहीं भेज पा रहे थे ऑर्डर


2,000 कड़कनाथ चूजों के ऑर्डर को लेकर विनोद मेड़ा ने कहा कि पिछले साल क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें 2,000 चूजों का आर्डर दिया था. कोरोना महामारी के कारण वो धोनी को उस समय ऑर्डर उपलब्ध नहीं करा पाए थे. हालांकि अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के ऑर्डर को तैयार किया और 2,000 चूजों को लेकर रांची निकल गए हैं. 


गौरतलब है कि इस समय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी सीएसके की टीम से आईपीएल के मैच खेल रहे हैं तो जाहिर सी बात है कि वो इस समय रांची में मौजूद नहीं होंगे. इसलिए रांची पहुंचकर विनोद मेड़ा 2,000 चूजों का ऑर्डर धोनी के मैनेजर या उनके भाई को सौंपेंगे.
 
कड़कनाथ का मांस काफी फायदेमंद


कड़कनाथ चूजे को बारिश और ठंड के मौसम में खाने से शरीर को बहुत फायदा होता है. फिटनेस के लिए महेंद्र सिंह धोनी के अलावा टीम इंडिया के बहुत से क्रिकेटर इसका सेवन करते हैं. बता दें कि कड़कनाथ का मांस डायबीटिज के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है और इसमें हाई प्रोटीन के साथ लो फैट होता है. साथ ही इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी काफी सहायक होता है. इसलिए इसकी बिक्री ज्यादा होती है. जैसी ही मीडिया में ये खबर आई, पूरी दुनिया में धोनी के फैंस उनके इस काम की चर्चा कर रहे हैं.


WATCH LIVE TV