Gwalior Nikay Chunav Result: ग्वालियर महापौर चुनाव की गिनती पूरी हो चुकी है. शहर के महापौर चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने इतिहास रचते हुए जीत हासिल की है. कांग्रेस ने ग्वालियर महापौर में 57 साल बाद जीत हासिल की है. कांग्रेस की प्रत्याशी शोभा सिकरवार ने बीजेपी की प्रत्याशी सुमन शर्मा को 28,805 वोटों से हराया. कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार को 2,35,154 और भाजपा की सुमन शर्मा को 2,06,349 वोट मिले. बता दें कि कांग्रेस नेता विष्णु माधव भागवत ग्वालियर में पार्टी के अंतिम महापौर थे. वे 1966 में महापौर बने थे. विष्णु माधव भागवत परिषद द्वारा चुने गए थे. 


 

कौन हैं शोभा सिकरवार?
शोभा सिकरवार कांग्रेस नेता और ग्वालियर पूर्व से विधायक डॉ. सतीश सिकरवार की पत्नी हैं. नवनिर्वाचित महापौर शोभा सिकरवार ग्वालियर से तीन बार पार्षद रह चुकी हैं. बता दें कि सतीश सिकरवार बहुत पुराने भाजपा नेता और पार्षद थे. हालांकि जब 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस से बगावत करते हुए भाजपा में शामिल हुए तब ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक मुन्ना लाल गोयल ने भी कांग्रेस छोड़ दी थी. जिसके बाद उपचुनाव में बीजेपी ने मुन्ना को टिकट दिया था और जिसके बाद भाजपा के पुराने नेता सतीश सिकरवार को ये निर्णय पसंद नहीं आया और वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे. फिर उपचुनाव में कांग्रेस के टिकट पर सिकरवार ने बीजेपी प्रत्याशी को 8555 मतों से हराया था.

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

Jabalpur Nagar Nigam Result: कांग्रेस ने भेदा बीजेपी का किला, महापौर चुनाव में जगत बहादुर सिंह अन्नू की जीत


ग्वालियर में 66 वार्डों की स्थिति स्पष्ट
ग्वालियर नगर निगम चुनाव में सबसे ज्‍यादा बीजेपी के उम्मीदवारों ने पार्षद  के चुनाव में जीत हासिल की है. 
34 वार्डों में भाजपा की जीत
25 वार्डों में कांग्रेस की जीत
7 वार्डों में अन्‍य जीते

 

 

जीते पार्षद की लिस्‍ट 
ब्रजेश सिंह(BJP) 
मंजूलता सिंह (BJP)
कमलेश(Congress)
प्रेम प्रकाश शर्मा(Congress)
मंजू राजपूत(BJP)
अनीता रत्‍नाकर(BJP) 
संध्‍या सिंह(Congress) 
अनीता(Congress) 
शकील(Congress)
दीपक मांझी निर्दलीय
रेखा राय(BJP)
मनोज राजपूत(Congress)
नाथूराम निर्दलीय 
प्रमोद सिंह(Congress) 
आशा चौहान निर्दलीय 
मोनिका शर्मा(Congress)
सईदा बेगम(Congress)
देवेन्द्र(BJP) 
गीता(BJP) 
किरन वर्मा(Congress)
ज्योति(BJP) 
केदार सिंह बरहादिया इंडियन नेशनल काॅंग्रेस 
मीरा(BJP) 
मनोज सिंंह तोमर(BJP)
महेन्द्र आर्य(BJP) 
विनोद यादव(Congress) 
भगवान सिंह(BJP) 
अनीता धाकड (Congress) 
सुरेन्द्र (Congress) 
उमा सिंह यादव निर्दलीय 
मीरा बाई(BJP) 
चॉदनी चौहान(Congress) 
गोरा(Congress) 
सुनीता कुशवाह निर्दलीय 
विवेक त्रिपाठी(BJP) 
अंजना शिवहरे(BJP) 
रेखा त्रिपाठी(BJP) 
गिर्राज सिंह कंषाना(BJP) 
गायत्री मण्डेलिया(Congress) 
लक्ष्मी बाई(Congress) 
ममता(BJP) 
प्रीति परमार(BJP) 
नागेन्‍द्र सिंह राणा(BJP)
मनोज सिंह निर्दलीय 
रश्मि(BJP) 
योगेन्‍द्र सिंह यादव(Congress)
सुरेश सिंह सोलंकी बहुजन समाज पार्टी 
हरिपाल सिंह उर्फ हिरेन्‍द्र प्रताप सिंह(BJP) 
राजाबेटी(BJP) 
उपासना यादव(Congress) 
प्रेमलता जैन(Congress) 
भावना कन्नोजिया (BJP)
अंकित गुप्‍ता (Congress)
अपर्णा (BJP)
रविन्द्र सिंह(BJP)
जितेन्‍द्र(BJP)
संजय सिंघंल(BJP)
मोहित जाट(BJP)
यामिनी नवीन परांडे(BJP)
अनिल सांखला(BJP)
ममता तिवारी(BJP)
कपिल शर्मा(Congress)
अवधेश सिंह(Congress)
उषा(BJP)
सरोज(Congress)
संजीव(BJP)