Lady Constable Varsha Patel Will Hoist Tiranga on Australia: हौसला हो तो कोई भी सपना कभी भी पूरा किया जा सकता है. जरूरत है तो बस रोजाना उस सपने को जीने की और उसके लिए लगातार मेहनत करनी की. ये बात सिद्ध की है जबलपुर क जांबाज लेडी कॉन्सटेबल वर्षा पटेल ने. MP पुलिस की महिला आरक्षक वर्षा बचपन से ही पर्वतारोही बनना चाहती थी. इस सपने के लिए रोजाना मेहनत करने वाली वर्षा अब ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट जिअस्को में तिरंगा फहराएंगी.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

MP की लेडी कॉन्सटेबल का कमाल
मध्य पुलिस की महिला आरक्षक वर्षा पटेल के जज्बे को सलाम है. वे 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट जिअस्को में तिरंगा फहराने वाली हैं. 


जज्बे को सलाम 
जबलपुर में पदस्थ  महिला आरक्षक वर्षा पटेल को बचपन से ही पर्वतारोही बनना था. पुलिस विभाग में नौकरी के बाद भी उन्होंने अपने सपने को जीना बंद नहीं किया. महिला आरक्षक के पद पर रहते हुए लगातार अपनी प्रैक्टिस जारी रखी और कई पर्वत श्रृंखलाओं को पार किया. थकान होने के बाद भी उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी और अपने सपने को पूरा करने के लिए मेहनत करती रहीं.


7 अगस्त को होंगी रवाना
लेडी कॉन्सटेबल वर्षा पटेल 7 अगस्त को जबलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगी. इसके बाद दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया जाएंगी और वहां की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर आएंगी. 


माउंट एवरेस्ट पर फहराना है झंडा
लेडी कॉन्सटेबल वर्षा पटेल का सपना है कि वे एक दिन दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर भी झंडा लहराएं. उससे पहले वे सातों महाद्वीपों की चोटियों पर चढ़कर तिरंगा फहराना चाहती हैं, जिसके लिए लगातार वे जुटी हुई हैं. अपने लक्ष्य को पाने के लिए वर्षा कदम बढ़ाती जा रही हैं. 


ये भी पढ़ें- आज मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार, जानिए क्यों खास है यह फेस्टिवल


परिवार और अधिकारी बढ़ाते हैं हौसला
वर्षा के इस सफर में उनका परिवार और ऑफिस के अधिकारी भी उनका पूरा साथ दे रहे हैं. परिवार में सभी लोगों के साथ-साथ  पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हमेशा उनका हौसला  बढ़ाते हैं. जांबाज महिला आरक्षक वर्षा पटेल के इस हौसले और जज्बे को सलाम है. 


ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में बन रहे बाढ़ जैसे हालात, आज इन 51 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट