नई दिल्‍ली: राष्ट्रपति चुनाव को देखते हुए एनडीए ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. एनडीए ने आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार बनाया है. द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

बता दें कि द्रौपदी मुर्मू वर्ष 2000 में गठन के बाद से पांच साल का कार्यकाल (2015-2021) पूरा करने वाली झारखंड की पहली राज्यपाल हैं. द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल गठबंधन सरकार के दौरान 6 मार्च, 2000 से 6 अगस्त, 2002 तक वाणिज्य और परिवहन और 6 अगस्त, 2002 से 16 मई, 2004 तक मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री थीं. वो ओडिशा की पूर्व मंत्री और रायरंगपुर से विधायक हैं. 


झारखंड की पहली महिला राज्यपाल
द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू है. वो संथाल परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जो एक आदिवासी जातीय समूह है. वो झारखंड की पहली महिला राज्यपाल हैं. बता दें क‍ि द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की पहली महिला और आदिवासी नेता हैं. जिन्हें किसी राज्य में राज्यपाल नियुक्त किया गया.