Nobel Prize 2023: साल 2023 के फिजियोलॉजी या मेडिसिन (Physiology or Medicine) के नोबेल प्राइज (Nobel Prize 2023) की घोषणा हो गई है. फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2023 का नोबेल पुरस्कार कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को दिया गया है. नोबेल प्राइज के आधिकारिक X हैंडल ने ये जानकारी ट्वीट कर दे दी है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

चिकित्सा का नोबेल
बता दें कि कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए यह सम्मान दिया गया है. इस खोज की वजह से ही कोरोना वायरस Covid-19 के खिलाफ टीको के विकास में मदद मिली.



2022 में स्वीडन के स्वांते पैबो को मिला था पुरस्कार
बता दें कि पिछले साल स्वीन के स्वांते  पैबो को फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उन्होंने विलुप्त होमिनिन और मानव विकास की आनुवांशिकी (जीनोम) से जुड़ी खोजों के लिए यह पुरस्कार दिया गया था.


नोबल पुरस्कार के रूप में क्या दिया जाता है?
बता दें कि नोबेल पुरस्कार के तहत गोल्ड मेडल, एक करोड़ स्वीडिश क्रोनर (तकरीबन 8.20 करोड़) रुपये की राशि दी जाती है. स्वीडिश क्रोनर स्वीडन की मुद्रा है. यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है.