सावन के दूसरे सोमवार पर राशि के हिसाब से करें पूजा- अर्चना! महादेव बरसाएंगे कृपा

Sawan 2024 Puja Vidhi: हिंदू पंचांग के अनुसार सावन का महीना चल रहा है. कल यानि की 29 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार है. दूसरे सोमवार पर आप ऐसे पूजा - अर्चना कर सकते हैं.

अभिनव त्रिपाठी Sun, 28 Jul 2024-12:56 pm,
1/12

सावन के महीने में मेष राशि वाले भगवान भोलेनाथ का कच्चे दूध से अभिषेक करें. अभिषेक करते समय दूध में थोड़ा सा शहद मिला लें. इसी के साथ भगवान भोलेनाथ को शहद और चंदन मिलाकर चढ़ाएं. ऐसा करने से भोलेनाथ मेष राशि के जातकों पर प्रसन्न होंगे और मनचाहा फल दे सकते हैं.

2/12

सावन के महीने में वृषभ राशि के जातकों को पूजा करते समय भगवान भोलेनाथ की दूध की जगह दही से जलाभिषेक करना चाहिए. इस दौरान भगवान भोलेनाथ को चमेली का फूल चढ़ाएं. ऐसा करने से भोलेनाथ की आपके ऊपर दयादृष्टि  बन सकती है. 

3/12

मिथुन राशि के जातक जब सावन माह में भोलेनाथ की पूजा करने लगें तो भगवान भोलेनाथ को गन्ने के जूस से जलाभिषेक कराएं. इससे उन्हें मनचाहा फल प्राप्त हो सकता है.

4/12

कर्क राशि के जातकों को पूजा करते समय दूध में भांग और शक्कर मिला देना चाहिए. इसके बाद इससे भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहिए. अगर हो सके तो रुद्राष्टाध्यायी का पाठ भी करना चाहिए, इससे आर्थिक सामाजिक बरकत हो सकती है. 

5/12

सिंह राशि वाले लोगों को सावन माह में पूजा करते समय लाल चंदन के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहिए. इसके अलावा लाल गुलाब कनैल या फिर लाल कलर का फूल चढ़ाना चाहिए. ऐसा करने से भगवान शिव काफी प्रसन्न होंगे और आप पर कृपा कर सकते हैं. 

6/12

कन्या राशि के जातकों को सावन के महीने में दूध दही या फिर पंचामृत से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करना चाहिए. ऐसा करने से शादी विवाह में आ रही रुकावटें दूर हो जाती हैं और भगवान भोलेनाथ की कृपा हो सकती है. 

7/12

तुला राशि के लोग सावन महीने में भगवान शिव की पूजा करते समय अपने ग्रहों का ध्यान करें. इसके अलावा गाय के दूध में मिश्री मिलाकर प्रभु को अर्पित करें. ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होंगे और घर में खुशहाली आएगी और आर्थिक तंगी दूर हो सकती है. 

8/12

वृश्चिक राशि के जातक जब भी भोलेनाथ की पूजा करने जाने लगे तो वो जलाभिषेक मिश्रित जल से करें. इसके अलावा बेल पत्र धतूरा गुलाब का फूल भोलेनाथ को अर्पित करें. इससे आर्थिक सामाजिक मामलों में बरकत हो सकती है. 

9/12

धनु राशि के लोग सावन के महीने में केसर मिले दूध से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करें. इसके अलावा कनैल का पीला फूल और पीला गुलाब भोलेनाथ को चढ़ाएं. इससे भोलेनाथ की दया दृष्टि बन सकती है. 

10/12

मकर राशि के लोगों को सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ को धतूरा, फूल, भांग और अष्टगंध चढ़ाना चाहिए. इसके अलावा जब भी भोलेनाथ का जलाभिषेक करने जाएं तो तिल्ली के तेल से अभिषेक कर सकते हैं. 

11/12

कुंभ राशि के जातक जब भी सावन माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने जाने लगें तो गन्ने के जूस, नारियल पानी, से भगवान भोलेनाथ का का जलाभिषेक करें. ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ की कृपा आपके परिवार और आप पर होगी इससे आर्थिक मामलों में बढ़ोत्तरी हो सकती है.

12/12

मीन राशि के जातक सावन के महीने में चंदन की माला हाथ में लेकर 108 बार भगवान शिव का ध्यान करें. इससे आर्थिक सामाजिक बरकत होगी. इसके अलावा भगवान भोलेनाथ को दूध दही पंचामृत बेल पत्र चढ़ाकर अभिषेक करें. ऐसा करने आपके व्यवसाय में काफी बढ़ोत्तरी हो सकती है. 

(यहां पर पं सर्वेश शास्त्री के द्वारा जानकारी दी गई है. इसे अपनाने से पहले एक बार धार्मिक जानकारों की सलाह जरूर लें)

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link