Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra)  आज मध्य प्रदेश में एंट्री कर चुकी है. राहुल ने बुरहानपुर के बोरदली गांव से यात्रा से की शुरुआत की है. राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी भारत जोड़ो यात्रा में आज से शामिल होंगी. प्रियंका गांधी अपने पूरे परिवार के साथ यात्रा में जुड़ेगी. वह चार दिन तक राहुल के साथ कदमताल करेंगी. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

प्रियंका गांधी चार दिन तक यात्रा में शामिल होंगी 
बुरहानपुर में प्रियंका गांधी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी, वह आज से चार दिन तक राहुल गांधी के साथ चलेंगी. कांग्रेस नेता और भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी दिग्विजय सिंह ने भी कुछ दिन पहले प्रियंका गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की जानकारी दी थी. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर प्रियंका गांधी ने ट्वीट भी किया है, एमपी में भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश करने पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि ''आज से #BharatJodoYatra मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रही है. देशवासियों के समर्थन से Rahul Gandhi जी के नेतृत्व में प्रेम व प्रगति का कारवां मजबूती से आगे बढ़ रहा है.''


बोदरली गांव से होगी यात्रा की शुरुआत 
राहुल गांधी दो दिन गुजरात चुनाव में प्रचार के बाद अब अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्य प्रदेश पहुंच चुके हैं. आज वे सुबह 6 बजे बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव पहुंचे, यह गांव मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की बॉर्डर पर बसा है. कांग्रेस ने यहां यात्रा की जोरशोर से शुरुआत की है, कांग्रेस नेताओं के बैनर, पोस्टर बुरहानपुर से बोदरली तक जगह-जगह नजर आ रहे हैं, जहां कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया.


कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने किया था बुरहानपुर दौरा 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी दिग्विजय सिंह ने कल बुरहानपुर जिले का दौरा किया था. जहां उन्होंने राहुल की यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया था. आज एमपी में महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कमलनाथ को राष्ट्रीय ध्वज देकर यात्रा की शुरुआत की. इस दौरान राहुल ने भी लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. 


एमपी कांग्रेस के सभी नेता होंगे शामिल 
बता दें कि कांग्रेस के सभी नेता विधायक और जिला अध्यक्ष सभी कल ही बुरहानपुर पहुंच गए थे. भारत जोड़ो यात्रा में सभी विधायक सहित कांग्रेस के सभी बड़े नेता होंगे यात्रा में शामिल हुए हैं. ऐसे में बुरहानपुर में सभी होटलें पहले ही बुक कर ली गई थी. जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ेगी वैसे-वैसे राहुल गांधी के साथ कई नेताओं के एमपी में शामिल होने की संभावना है.  


ये भी पढ़ेंः Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra: मध्य प्रदेश में शुरू हुई राहुल गांधी की यात्रा, जानिए अपने पहले भाषण में क्या कहा