Shani Jayanti 2022: आज शनि जयंती है. इसी दिन शनि देव का जन्म हुआ था. यदि आप इस दिन शनि देव की पूजा करते हैं या कुछ मंत्रों का जाप करते हैं तो आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी और आपके जीवन में खुशियां आएंगी. साथ ही जल्द से जल्द आप सफलता का स्वाद भी चखेंगे तो आइए हम आपको शनि देव की जयंती पर कुछ ऐसे ही मंत्रों के बारे में बताते हैं. जिसके जाप से आपके सभी संकट समाप्त हो जाएंगे और आपके घर में खुशियां आएंगी. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शनि जयंती के अवसर पर आपको शनिदेव का जो बीज मंत्र है उसका जाप करना चाहिए. शनि देव का बीज मंत्र इस प्रकार है: 


शनि बीज मंत्र: ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।


वहीं शनिदेव की कृपा पाने के लिए आप उनके सामान्य मंत्र का भी उच्चारण कर सकते हैं. इसका उच्चारण करने से आपको जल्द ही लाभ मिलेगा और शनिदेव आपसे प्रसन्न हो जाएंगे. 


शनिदेव का सामान्य मंत्र: ॐ शं शनैश्चराय नमः।


अगर आपकी जिंदगी में शनि दोष आ जाता है तो इससे आपके सारे काम बेकार ही होते हैं और फिर आप कुछ भी कर लें आप सक्सेस नहीं हो पाते. हालांकि शनि दोष के निवारण के लिए इसका एक मंत्र है तो आज शनि जयंती पर आपको इसका जाप करना चाहिए. वो इस प्रकार है. 


ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम। उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात।।
ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।शंयोरभिश्रवन्तु नः।
ऊँ शं शनैश्चराय नमः।।


कोविड-19 महामारी आने के बाद आपको अपनी हेल्थ का ख्याल रखना बहुत जरूरी है और आज शनि जयंती पर आप इसका जाप कर सकते हैं. 


ध्वजिनी धामिनी चैव कंकाली कलहप्रिहा।कंकटी कलही चाउथ तुरंगी महिषी अजा।।
शनैर्नामानि पत्नीनामेतानि संजपन् पुमान्। दुःखानि नाश्येन्नित्यं सौभाग्यमेधते सुखमं।।


शनि जयंती पर आप शनि देव का पौराणिक मंत्र का भी जाप कर सकते हैं. इससे शनिदेव की कृपा प्राप्‍त होती है. 


ऊँ ह्रिं नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छाया मार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।


शनि देव को प्रभावित करने के लिए आप तांत्रिक सिद्धि वाला मंत्र का भी जाप कर सकते हैं.


ऊँ ह्रिं नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छाया मार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।


(Disclamer: यहां दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Media इसकी पुष्टि नहीं करता है.)