मदुरै: वैवाहिक जीवन में विवाद के चलते एक महिला ने अपने ससुराल वालों के मकान में आग लगा दी जिससे उसके पति और परिवार के छह अन्य सदस्यों की मौत हो गई। यह घटना मदुरै जिले के कुमारपुरम गांव में आज तड़के हुई।


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

पुलिस निरीक्षक मनोहरन ने यह जानकारी देते हुए आशंका जताई कि पति पत्नी के बीच विवाद इस वारदात का कारण हो सकता है। कन्नन और पांडेश्वरी का कुछ साल पहले विवाह हुआ था और मतभेदों के चलते दोनों करीब एक साल से अलग रह रहे थे।


कुछ दिन पहले ही गांव वालों के समझाने बुझाने के बाद कन्नन चेन्नई से वापस अपने गांव कुमारपुरम लौट आया था जहां वह अपने माता-पिता और बहन के साथ रहने लगा। बताया जाता है कि पांडेश्वरी वहां आई जहां कन्नन रह रहा था। उसने बाहर से दरवाजा बंद कर केरोसिन डाला और मकान में आग लगा दी। बाद में उसने सैदापेट्टी पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।


मकान में जलने से कन्नन, उसके अभिभावकों वेलु और पचियाम्मल, कन्नन की बहन सुगंधी सुगंधी के बच्चे संगीता और संगीत की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सुगंधी के 13 वर्षीय बेटे विनीत को पड़ोसी सरकारी अस्पताल ले गए जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।