Rajasthan Chunav Result 2023 Winner List: झोटवाड़ा विधानसभा सीट राजधानी जयपुर शहर की सबसे हॉट सीट में से एक है. यहां साल 2018 में कांग्रेस के लालचंद कटारिया ने जीत दर्ज की थी, 2023 के विधानसभा चुनाव में यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस के अभिषेक चौधरी बनाम भाजपा के राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के बीच है. 2023 में इस सीट पर 71.52 प्रतिशत मतदान हुआ, जो कि साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव से -0.45 फीसदी घटा है, पिछले चुनाव में यहां 71.97 प्रतिशत मतदान हुआ था. 2023 के चुनाव में झोटवाड़ा से राज्यवर्धन राठौड़ की जीत हुई है,कांग्रेस के अभिषेक को मात मिली है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

झोटवाड़ा के 23 राउंड पूरे, 
भाजपा ने जीत की दर्ज भाजपा के राजवर्धन सिंह राठौड़ चुनाव जीते 
भाजपा के राज्यवर्धन सिंह मिले 1 लाख 46 हजार 440 वोट 
कांग्रेस के अभिषेक को मिली मात


विधानसभा चुनाव 2023 


2023 के चुनाव में लालचंद कटारिया ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया. इसके बाद भाजपा को अपनी परंपरागत सीट को वापस अपने हाथ में लेने का एक मौका मिला है. और भाजपा के बड़े चेहरे 2 बार सांसद व केंद्रीय मंत्री रहे कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर को झोटवाड़ा से मैदान में उतारा. वहीं कांग्रेस ने भी NSUI के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी पर दाव खेला, तो वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में झोटवाड़ा से आशु सिंह सुरपुरा भी मजबूती से मैदान में रहे जिसके चलते झोटवाड़ा था त्रिकोणीय समीकरण बना. लेकिन भारतीय जनता पार्टी को अपनी परंपरागत सीट झोटवाड़ा को वापस अपने कब्जे में लेने के लिए भरसक प्रयास किए और कई दिग्गज नेताओं की सभा व रोड शो भी किए.


विधानसभा चुनाव 2018 


2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लालचंद कटारिया ने 11447 मतों से जीत दर्ज कर भाजपा की परंपरागत झोटवाड़ा सीट को भाजपा के हाथों से छीन लिया. ऐसे में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी और झोटवाड़ा से लालचंद कटारिया कैबिनेट मंत्री बने. 2008 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के राजपाल सिंह शेखावत 2455 मतों से जीतकर झोटवाड़ा विधानसभा सीट पर काबिज हुए. उसके बाद 2013 में लगातार दूसरी बार राज्यपाल सिंह शेखावत 19602 मतों से जीतकर झोटवाड़ा विधानसभा सीट पर फिर से काबिज हुए.


 


राजस्थान चुनाव से जुड़ी सभी खबरों के देखें यहां