Bharat Jodo Nyay Yatra:कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 7 मार्च को बांसवाड़ा जिले में प्रवेश करेगी. राहुल गांधी की यात्रा की तैयारी को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी में कांग्रेस पदाधिकारी की बैठक आयोजित हुई .


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे
इस बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र, बांसवाडा विधायक अर्जुन सिंह बामनिया, घाटोल विधायक नानालाल निनामा, कुशलगढ़ विधायक रमिला खड़िया, डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा ,नगर परिषद सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी सहित सभी कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे.


दानपुर कस्बे से जिले में प्रवेश करेगी
विधायकों ने सभी पदाधिकारी को इस न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए. राहुल गांधी की न्याय यात्रा 7 मार्च को रतलाम मार्ग पर दानपुर कस्बे से जिले में प्रवेश करेगी ,जिसका जगह-जगह स्वागत होगा. 




वहीं बांसवाड़ा में एक जनसभा का आयोजन होगा जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे. यह यात्रा बांसवाड़ा से होते हुए बड़ोदिया कालिंजरा ,मोनाडूंगर होते हुए गुजरात प्रवेश करेगी.


आपको बता दें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव को लेकर  14 जनवरी 2024 को मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ों न्याय यात्रा शुरू की थी.जो आने वाले 20 मार्च को  मुंबई में समाप्त होगा.




इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है.भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजस्थान के हर एक जिले में जाएगी,तो वहीं 7 मार्च को यह यात्रा बांसवाड़ा जिले में प्रवेश करेगी.जिसको लेकर  कांग्रेस कमेटी में कांग्रेस पदाधिकारी की बैठक हुई.यह यात्रा बांसवाड़ा जिले में दानपुर कस्बे से जिले में प्रवेश करेगी.जिसके तैयारियों को लेकर कांग्रेस कमेटी में कांग्रेस पदाधिकारी की बैठक हुई.


यह भी पढ़ें:Sikar News: बाबा श्याम के वार्षिक फाल्गुन मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट,DM और SP ने ली प्रशासनिक बैठक


यह भी पढे़ें:Jaipur News: विजय सिंह पथिक जयंती समारोह,राजस्थान गुर्जर महासभा युवा प्रकोष्ठ ने कार्यक्रम का किया आयोजन