Barmer, Balotra: भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा जन आक्रोश यात्रा ( Jan Aakrosh Yatra ) के समापन पर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा. भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान के नेतृत्व और जन आक्रोश यात्रा के जिला संयोजक अरुण चौधरी, सह संयोजक खेताराम प्रजापत और आक्रोश यात्रा के पचपदरा विधान सभा के संयोजक गोविन्द सिंह कालूड़ी के निर्देशन में महासभा का आयोजन रखा गया. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

यह भी पढ़ें- अंगूठा लगवा कर डीलर ने लोगों को नहीं दिया 3 माह से राशन, अधिकारियों ने किया सस्पेंड


जिसमें केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, रानिवाड़ा विधायक और जनाक्रोश महासभा के मुख्य वक्ता नारायण सिंह देवल,सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल,पूर्व आहोर विधायक शंकर सिंह  राजपुरोहित सभापति सुमित्रा जैन,पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी,प्रदेश भाजपा सोशियल मिडिया प्रभारी जोगेंद्र सिंह सिलोर,उप जिला प्रमुख खेताराम कालमा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष हनुमान पालीवाल,महामंत्री भरत मोदी,वरिष्ठ भाजपा नेतृत्व भवानी सिँह टापरा, झूमर लाल सार्जेन्ट,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जयराम प्रजापत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह करनोत, कल्याणपुर उप प्रधान श्रवण सिंह, जिला उपाध्यक्ष मालाराम बावरी,कल्याण सिंह गोपड़ी, बालोतरा मंडल अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह मेवानगर, पचपदरा मंडल अध्यक्ष डूंगर देवासी, ममता विश्नोई ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया.


यह भी पढ़ें- जयपुर में एक लाख कर्मचारी 23 जनवरी को महा आक्रोश रैली निकालकर करेंगे सरकार का विरोध


केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि आज राजस्थान के विकास में सबसे बड़ा अगर कोई रोड़ा है तो वो केवल कांग्रेस सरकार है. केंद्र सरकार विकास के लिए बजट भेजती है लेकिन कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार  बजट का सदुपयोग ही नहीं कर पाती. दवे ने कहा कि कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा के समस्त वरिष्ठ जन प्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने जनता को सम्बोधित करके बताया कि किस प्रकार कांग्रेस के स्थानीय विधायक ने अपने खेत के चारों ओर  जलेबी नुमा सड़क बनाकर बालोतरा की जनता को धोखा दिया है साथ ही राज्य सरकार ने राजस्थान की शांत आबो हवा को अपराध नगरी बना दिया.


आए दिन पेपर लीक की समस्या,महंगा डीजल और पेट्रोल की समस्या, बिजली -पानी की समस्या,व आए दिन बजरी माफियाओं द्वारा किए जा रहे अपराध से जनता को अवगत करवाया, इस अवसर पर जिला महामंत्री सुखदेव जीनगर, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष इंदा राम चौधरी, एस सी मोर्चा जिला अध्यक्ष तगाराम मेघवाल, जिला मंत्री मदनसिंह राजपुरोहित,सोहन सिंह भायल, मंडली मंडल अध्यक्ष बनाराम जानी,कल्याण पुर मंडल अध्यक्ष मुल्तान सिंह डोली, सहित भाजपा से जुड़े सभी जन प्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी,मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सदस्य मौजूद रहे.