बाड़मेर: राजस्थान में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश करने से पहले ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने जन आक्रोश यात्रा का आगाज कर दिया है. शनिवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर भाजपा प्रदेश महामंत्री रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर पूर्व सांसद व कद्दावर किसान नेता कर्नल सोनाराम चौधरी ने जन आक्रोश यात्रा के रथ वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों पर जनाक्रोश यात्रा निकाल रही है, इस यात्रा के जरिए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ जनता को बताएगी साथ ही रथ में शिकायत पेटी का भी रखी गई है, जिसमें राज्य सरकार के खिलाफ शिकायतों को इकट्ठा कर प्रदेश नेतृत्व द्वारा ट्रक में डालकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के घर पर पहुंचाया जाएगा. इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी की 10 दिवसीय जनाक्रोश यात्रा के दौरान जनता को भ्रष्टाचार बेरोजगारी बिगड़ती कानून व्यवस्था महिला अत्याचार सहित कई मुद्दों के साथ प्रदेश के हाल नुक्कड़ नाटक, चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को जागरूक करेगी.


बीजेपी नेता ने कांग्रेस पर साधा निशाना


इस दौरान प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार विफलताओं को आमजन के बीच पहुंचाने का आह्वान किया. मीडिया से बातचीत करते हुए मदन दिलावर ने कहा कि गहलोत सरकार पर राजस्थान को भ्रष्टाचार महिला अत्याचार के मामलों में देश में प्रथम स्थान हासिल करने का भी आरोप लगाया. वहीं, दिलावर ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरीके से राहुल गांधी यात्रा के दौरान महिलाओं को पकड़ कर किस कर रहे हैं यह अशोभनीय है यह अपराध है और अपराधी को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए.


जनाक्रोश रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष आदु राम मेघवाल बालोतरा जिला अध्यक्ष महेश चौहान जिला महामंत्री बालाराम मूढ़, स्वरूप सिंह खारा भाजपा नेत्री प्रियंका चौधरी बालोतरा नगर परिषद सभापति सुमित्रा जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व सभी मोर्चों के पदाधिकारी उपस्थित रहे.