Nimbahera: आजादी के 75 वी वर्षगांठ के शुभ अवसर पर हर घर तिरंगा-हर मन तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश भर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं. इस कड़ी में शनिवार को पेच परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय से राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के नेतृत्व में आजाद गौरव विशाल तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

इस पदयात्रा के दौरान निंबाहेड़ा ब्लॉक-नगर कांग्रेस कमेटी समस्त सदस्य, युवा कांग्रेस, एन.एस.यु.आई. सेवादल, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस एवं समस्त अग्रिम संगठन के पदाधिकारियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओ, बड़ी संख्या में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर हाथो में तिरंगा लिए भारत माता की जय और इंकलाब के नारे संपूर्ण पदयात्रा के दौरान लगाएं. 


यह भी पढ़ेंः हर घर तिरंगा यात्रा और आजादी गौरव पदयात्रा को लेकर लोगों में दिखा उत्साह


पैदल तिरंगा यात्रा पेच परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर विभिन्न रास्तों से होते हुए महाविद्यालय परिसर पहुंची, जहां सहकारिता मंत्री आंजना के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने राजकीय महाविद्यालय में स्थित शहीद उद्यान में एकत्रित होकर वहां स्थापित देश के महानायक महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद भगतसिंह , सुखदेव एवं राजगुरु की आदमकद प्रतिमाओं को माल्यार्पण कर, पुष्पाजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद पुनः विभिन्न मार्गो से होती हुई कांग्रेस कार्यालय पहुंची, जहां राष्ट्रगान गाकर तिरंगा यात्रा का सफल समापन हुआ. तिरंगा यात्रा के दौरान राजस्थान प्रदेश कांग्रेस पर्यवेक्षक मीनाक्षी चंद्रावत भी उपस्थित रही. 


Reporter- Deepak Vyas 


चित्तौड़गढ़ की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें. 


Video: बीकानेर में हिजाब पहने लड़कियां मदरसे से तिरंगा लेकर निकलीं, बोलीं- मेरी जान तिरंगा है


Aaj Ka Rashifal: मेष राशि में सिंगल लोगों को आज मिलेगा अपना क्रश, मिथुन अपने सीक्रेट्स किसी से न करें शेयर