Chittorgarh: हम सभी यह जानते है कि पर्यावरण संरक्षण के मार्ग में प्लास्टिक का उपयोग सबसे बड़ी समस्या है. यह न केवल जानवरों के लिए बल्कि पूरे पर्यावरण के साथ सम्पूर्ण मानव सभ्यता के लिए भी हानिकारक है. आज हम जिस प्लास्टिक का उपयोग करते हैं, वह खराब भी नहीं होता है और 300 सालों के उपयोग के बाद भी वह हमेशा के लिए ठोस रहता है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सरकार ने जहां सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध जुलाई माह से लगाया है, वहीं एक संस्था ऐसी भी है जो विगत छह वर्षों से सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव को बताते हुए, पर्यावरण संरक्षण का एक अनोखा नवाचार कर रही है. वर्ष 2016 से सामाजिक संस्था युथ फॉर चेंज सोसायटी ने रद्दी के लड्डू अभियान की शुरुआत की जिसमें युवाओं द्वारा सर्वप्रथम टोलियों का गठन किया जाता है, फिर विभिन्न कॉलोनियों में घर घर जा कर रद्दी का एकत्रीकरण किया जाता है. उसके बाद सभी टोलियों की रद्दी को एक स्थान पर एकत्रित कर कागज कि थैली बनायी जाती है, फिर उसे बाज़ार में बेचा जाता है जो भी धनराशि एकत्रित होती है, उससे समाज के शोषित ,वंचित वर्ग के लिए मिठाई ,पटाखे अलग अलग स्थानों पर बांटे जाते हैं. 


कौन कौन करता है कार्य


युथ फ़ोर चेंज सोसायटी द्वारा बैठक आयोजित कर प्लास्टिक फ्री चित्तौड़ अभियान चलाया गया. जिसमें तत्कालीन नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा द्वारा प्लास्टिक का उपयोग न करने के  शपथ पत्र भी भरवाए गए. संस्था के गोपाल दाधिच, नितिन त्रिपाठी, अक्षय सुराना, निखिल भट्ट, केशव गर्ग, यश सोनी, शुभम अजमेरा, युवराज सिंह भाटी, आशुतोष शुक्ला, तुषार मलानी, अंकित माहेश्वरी, मयंक शर्मा द्वारा अब तक 1.5 टन अखबार की रद्दी एकत्रित कि जा चुकी हैं.


मुख्यमंत्री गहलोत, सांसद जोशी और पूर्व सभापति भी कर चुके है रद्दी दान


इस अभियान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सांसद सीपी जोशी, चितौड़गढ़ के पूर्व सभापति सुशील शर्मा, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष कमलेश पुरोहित, सुनील मेनारिया, तत्क़ालीन जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह भी इस अभियान की प्रशंसा करते हुए रद्दी दान कर चुके हैं. पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हए बिना धन एकत्रित करे, सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव भी बताना एवं शोषित वर्ग तक इस अभियान के माध्यम से त्योहारों पर शोषित वर्ग तक मिठाई एवं बच्चों के लिए पटाखें बांट पंडित दिनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार करना है. 


Reporter - Deepak Vyas


चितौड़गढ़ की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें. 


अन्य खबरें 


एक मजाक ने बिगाड़ दिया सब कुछ, दुखद अंत के साथ खत्म हो गई मूमल-महेंद्र की लव स्टोरी


Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि के लिए बढ़ेंगी परेशानियां, मिथुन राशिवालों के स्वभाव में रहेगा चिड़चिड़ापन