Rajasthan Weather Alert : पश्चिमी विक्षोभ के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी महसूस की जा रही है. आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ बारिश का सिलसिला जारी है. 41.8 डिग्री अधिकतम तापमान रहा जैसलमेर जिले का दर्ज किया गया. वही 40.6 डिग्री अधिकतम तापमान रहा बाड़मेर जिले का रहा. सीकर जिले का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज हुआ, 18.1 डिग्री चूरू का न्यूनतम तापमान रहा. प्रदेश के अधिकतर जिलों में 35 डिग्री से अधिकतम तापमान दर्ज किया जा रहा है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

30 मई तक तापमान में कोई खास बढ़ोतरी नहीं होने के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं. वहीं आगामी दिनों के लिए मौसम विज्ञान केन्द्र ने पूर्वानुमान जारी किया है, राज्य में आगामी तीन-चार दिन के लिए मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है. जिससे प्रदेश के अधिकतर जिलों में मेघ गर्जन के साथ तेज बरसात झोकेदार हवाएं चलने की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है.


 



प्रदेश के तापमान की बात जाए तो अजमेर जिले का अधिकतम तापमान 33.01 डिग्री दर्ज किया गया वही भीलवाड़ा ज़िले का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज हुआ. अलवर ज़िले का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री दर्ज हुआ. राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज हुआ. सीकर ज़िले का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री रहा. वहीं कोटा ज़िले का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया. बूंदी ज़िले का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ चित्तौड़गढ़ ज़िले का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रहा.


धौलपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री रहा. टोंक ज़िले का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं बांरा जिले का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया. डूंगरपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री दर्ज किया गया. सिरोही ज़िले का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया. सवाई माधोपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया. करौली ज़िले का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज हुआ.


वहीं पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया. जैसलमेर जिले का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री दर्ज किया गया. जोधपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री दर्ज किया गया. बीकानेर जिले का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया. चूरू ज़िले का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज हुआ. गंगानगर ज़िले का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया. वही जालौर का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी नही होने संकेत के दिए हैं. 


यह भी पढे़ं- 


दूल्हा-दुल्हन की एक गलती से हुआ कांड, पूरा सोशल मीडिया देख रहा सुहागरात का Video


'खुला है मेरा पिंजरा' गाने पर नाचे दूल्हा-दुल्हन, स्टेप्स देख रिश्तेदारों को आया पसीना