Jaipur: प्रदेश में हाड़ कापने वाली सर्दी शुरू हो गई है. आज पिलानी, सीकर, चूरू, जिलों में न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. कई इलाकों में कोहरे का असर भी बहुत अधिक देखने को मिल रहा है. इसी के साथ ही विजिबिलिटी बहुत कम होने से दुर्घटनाओं की आशंका ज्यादा बढ़ गई है. प्रदेश के कई इलाकों में कोहरा अधिक होने से वाहन दुर्घटना की घटनाएं भी सामने आ रही है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

ग्रामीण और शहरी इलाके में प्रदेश वासी अलाव जला रहे है. बीती रात प्रदेश के जिलों में तापमान कुछ इस प्रकार रहा. अजमेर जिले का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा, भीलवाड़ा का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया. वनस्थली का न्यूनतम तापमान 3.6 दर्ज किया गया. वहीं अलवर का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया, इसी तरह राजधानी जयपुर का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया, पिलानी का न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री दर्ज किया गया. सीकर जिले का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया, कोटा जिले का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया, बूंदी जिले का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया, चित्तौड़गढ़ जिले का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया, डबोक न्यूनतम का तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया, बाड़मेर जिले का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया, पाली जिले का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया.


जैसलमेर जिले का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया, जोधपुर जिले का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री दर्ज किया गया, फलोदी जिले का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया, बीकानेर जिले का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज किया गया, चूरू जिले का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री दर्ज किया गया. श्रीगंगानगर जिले का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया, धौलपुर जिले का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया, नागौर जिले का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया, टोंक जिले का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया, बांरा जिले का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया.


डूंगरपुर जिले का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री दर्ज किया गया, हनुमानगढ़ जिले का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज किया गया, जालौर जिले का तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं सिरोही जिले का तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया, फतेहपुर का न्यूनतम तापमान -1.5 माइनस डिग्री दर्ज किया गया. जो कि प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा. इसी के साथ ही करौली का न्यूनतम तापमान भी 4.2 डिग्री दर्ज किया गया. आने वाले समय में सर्दी से राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. प्रदेश में अभी और ज्यादा सर्दी बढ़ने के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं.


Reporter- Anup Sharma