Rajasthan News: राजस्थान में सौर ऊर्जा से गांवों की तस्वीर बदलने वाली है, क्योंकि PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब मरुधरा के गांवों तक मुफ्त बिजली पहुंचाने की शुरुआत हो गई है. राज्य में 1 करोड़ 31 लाख से ज्यादा आबादी को सोलर ऊर्जा से निशुल्क बिजली मिलेगी. सूर्य घर योजना के तहत 9,27,901 घरों में लगाए सोलर पैनल लगाए जाएंगे. ग्रामीण विकास-पंचायती राज ने जिलों को लक्ष्य निर्धारित किया है. घरों पर सोलर पैनल लगवाने के लिए सरकार सब्सिडी देगी. दिसंबर तक आवेदन की प्रक्रिया चलेगी. हर महीने केंद्र सरकार द्वारा इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING


इन जिलों में लगेंगे सबसे ज्यादा सोलर पैनल


जिला             सोलर पैनल की संख्या
जयपुर             51,567            


उदयपुर             50,154            
अलवर             48,297            


जोधपुर             47,833
नागौर             46,086



इन जिलों में लगेंगे सबसे कम सोलर पैनल


जिला             सोलर पैनल की संख्या
जैसलमेर             9,827


बूंदी             15,629
सिरोही             15,772


कोटा             16,107
करौली             18,976



सोलर पैनल पर सरकार देगी सब्सिडी-
घरों पर सोलर पैनल लगवाने के लिए सरकार सब्सिडी देगी. सब्सिडी की रकम सोलर पैनल की लागत का 40% तक होगी. तीन किलोवाट के लिए 2 लाख रुपये तक का लोन 7 फीसदी की ब्याज दर पर मिल पाएगा. इस योजना के तहत सरकार दो किलोवाट तक के लिए 30,000 रुपये, तीन किलोवाट तक 48 हजार, इससे ज्यादा पर 78,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी. साथ ही, इस योजना के तहत 300 यूनिट तक की मुफ्त बिजली भी मिल सकेगी.



ये भी पढ़ें- मंत्री पटेल ने सचिन पायलट पर कसा तंज, कहा- इतने सच्चे और समर्थ थे तो...



राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!