KKR Player List, IPL Auction 2024: आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन जारी है. कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने आईपीएल ऑक्शन में मिचेल स्टॉर्क पर सबसे बड़ी बोली लगाई है. मिचेल स्टॉर्क को कोलकाता ने 24.75 करोड़ में खरीदा है. स्टॉर्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING


कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) इस बार 32.70 करोड़ रुपए के साथ ऑक्शन में उतरी थी, जिसमें से टीम ने 24.75 करोड़ मिचेल स्टॉर्क पर खर्च कर दिए. इसके अलावा कोलकाता ने चेतन सकारिया और केएस भरत को 50-50 लाख के बेस प्राइस के साथ टीम के साथ जोड़ा. कोलकाता ने शेरफेन रदरफोर्ड पर 1.50 करोड़ को उनके बेस प्राइस पर टीम के साथ जोड़ा.


यह भी पढ़ें


कप्तानी छूटने के बाद, क्या IPL 2024 में Kohli के साथ RCB में दिखेंगे Rohit Sharma?


कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम (Kolkata Knight Riders Full Squad IPL 2024)


श्रेयस अय्यर, नीतीश राणा, रिंकू सिंह, रहमनुल्लाह गुरबाज, जेसन रॉय, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, मिचेल स्टॉर्क, वेंकटेश अय्यर, केएस भरत, चेतन सकारिया, सुयश शर्मा, हर्षित राणा, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती


ऑक्शन में खरीदा- मिचेल स्टार्क (24.75 करोड़ रुपये), केएस भरत (50 लाख रुपये), चेतन सकारिया (50 लाख रुपये), शेरफेन रदरफोर्ड (1.50 करोड़)


ऑक्शन से पहले केकेआर ने इन खिलाड़ियों को किया था रिलीज


शाकिब अल हसन, लिट्टन दास, आर्य देसाई, डेविड वीसा, शार्दुल ठाकुर, नारायण जगदीशन, मनदीप सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, लोकी फर्ग्युसन, उमेश यादव, टिम साउदी, जॉनसन चार्ल्स


कौन खिलाड़ी कितने में बिका (IPL Auction 2024 Live sold player List)


  1. रोवमैन पॉवेल- 7.40 करोड़, राजस्थान रॉयल्स 

  2. हैरी ब्रूक - 4 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स 

  3. ट्रेविस हेड - 6.80 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद 

  4. वानिंदु हसारंगा - 1.50 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद

  5. रचिन रवींद्र - 1.80 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स 

  6. शार्दुल ठाकुर - 4 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स 

  7. अजमतुल्लाह उमरजई - 50 लाख, गुजरात टाइटन्स 

  8. पैट कमिंस - 20.50 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद

  9. गेराल्ड कोएत्जी - 5 करोड़, मुंबई इंडियंस 

  10. हर्षल पेटल - 11.75 करोड़, पंजाब किंग्स 

  11.  डेरिल मिचेल- 14 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स

  12. क्रिस वोक्स - 4.20 करोड़, पंजाब किंग्स

  13. ट्रिस्टन स्टब्स- 50 लाख, दिल्ली कैपिटल्स 

  14. केएस भरत - 50 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स 

  15. चेतन सकारिया- 50 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स 

  16. अल्जारी जोसेफ - 11.50 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 

  17. उमेश यादव - 5.80 करोड़, गुजरात टाइटन्स 

  18. शिवम मावी - 6.40 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स 

  19. मिचेल स्टार्क - 24.75 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स

  20. जयदेव उनादकट - 1.6 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद

  21. दिलशान मदुशंका - 4.60 करोड़, मुंबई इंडिंयंस