Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसके चलते राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहने से, तापमान में कमी दर्ज की जा रही है. मौसम विज्ञान केन्द्र ने पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमे राज्य में आगामी तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की गई है. इसी के साथ 2 दिन बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं.  


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

इसी के साथ मौसम विभाग की माने तो अप्रैल माह के अंत में हीट वेव के आसार बनते नजर आ रहे हैं. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान चित्तौड़गढ़ जिले का 40.6 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं कोटा जिले का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री दर्ज किया. इसी के साथ बूंदी, बांसवाडा का तापमान 40.0 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया. 


अजमेर जिले का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री , भीलवाड़ा ज़िले का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज हुआ. अलवर जिले का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज हुआ. राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री दर्ज हुआ. सीकर ज़िले का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रहा, कोटा ज़िले का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री दर्ज किया गया. बूंदी ज़िले का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया. 


इसी के साथ चित्तौड़गढ़ ज़िले का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया. धौलपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री रहा. टोंक ज़िले का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं बांरा जिले का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री दर्ज किया गया. डूंगरपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री दर्ज किया गया. सवाई माधोपुर जिले का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया. 


यह भी पढ़ेंः Sri Ganganagar: CM गहलोत पर वसुंधरा राजे का तीखा प्रहार, कहा - महंगाई राहत से पहले भ्रष्टाचार राहत कैंप लगाओ


करौली जिले का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री दर्ज हुआ. वहीं, पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री दर्ज किया गया. जैसलमेर जिले का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री दर्ज किया गया. जोधपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री दर्ज किया गया. फलोदी का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया गया. बीकानेर जिले का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया. 


चूरू जिले का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री दर्ज हुआ. गंगानगर ज़िले का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, जालौर का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं.


यह भी पढ़ेंः रामप्रसाद मीणा मौत केस: प्रशासन ने 3 मांगें मानी, पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार का इंतजार