Rajasthan Weather: प्रदेश के अधिकांश जिलों में मानसून की अच्छी बरसात हो रही है, वहीं पश्चिमी राजस्थान में मानसून का असर कम है. इसी के साथ मानसून के बीच 39 डिग्री से अधिक तापमान पहुंच गया है. गंगानगर, जैसलमेर का तापमान प्रदेश में सबसे ज्यादा दर्ज किया गया. गंगानगर के अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री तो वहीं जैसलमेर का तापमान 39.3 डिग्री रहा. फलौदी,संगरिया,चुरू,धौलपुर का तापमान 38 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ.


इन जिलों का तापमान 37 डिग्री से ज्यादा रहा


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

जालौर, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर, करौली, सवाई माधोपुर का तापमान 37 डिग्री से ज्यादा रहा. प्रदेश में सबसे कम डूंगरपुर का तापमान 32.9 डिग्री दर्ज किया गया. आज भी प्रदेश के कई ज़िलों में येल्लो,ऑरेंज अलर्ट बना हुआ है. जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर संभाग के ज़िलों में बरसात का अलर्ट है। प्रदेश के अन्य ज़िलों के तापमान की बात जाए तो अजमेर जिले का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया.


उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना किया दुश्वार


वहीं भीलवाड़ा ज़िले का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री दर्ज हुआ. अलवर ज़िले का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज हुआ. राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज हुआ. सीकर ज़िले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा. वहीं कोटा ज़िले का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया.


इसी के साथ चित्तौड़गढ़ ज़िले का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रहा. धौलपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रहा. बांरा ज़िले का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया गया. डूंगरपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया. सिरोही ज़िले का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया.


ये भी पढ़ें- Rajasthan Weather Update: मानसून की सक्रियता के साथ प्रदेश में बने बाढ़ के हालात, सातो संभागों में जारी हुआ ऑरेंज और येलो अलर्ट


सवाई माधोपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री दर्ज हुआ. करौली ज़िले का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री दर्ज हुआ. बांसवाड़ा ज़िले का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री दर्ज किया गया. जैसलमेर जिले का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री दर्ज किया गया.


जोधपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री दर्ज किया गया. बीकानेर जिले का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री दर्ज किया गया. चूरू ज़िले का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री दर्ज हुआ. गंगानगर ज़िले का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं जालौर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में 1 से 2 डिग्री उतार चढ़ाव होने के संकेत बने हुए हैं.