REET 2023 syllabus : रीट परीक्षा 2023 को लेकर राजस्थान में तैयारियां जोरों पर हैं. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने एक्जाम को लेकर पूरा खाका तैयार कर लिया है. इसके साथ ही रीट की परीक्षा को लेकर अब काउंटडाउन भी शुरू हो चुका है.  आपको बता दें कि राजस्थान में रीट लेवल 1, रीट लेवल 2 और अपर प्राइमरी विद्यालयों के लिए शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दिसंबर से शुरू हो कर दी गई थी. जो अभी कुछ दिन पहले समाप्त हो चुकी है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

रीट एक्जाम 2023 के फॉर्म भरने के बाद अब सबसे जरूरी यह है कि सभी कैंडीडे्स रीट के सिलेबस से अपडेट रहें. सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी करें. ताकि राजस्थान शिक्षा विभाग में उन्हें अपनी सेवाएं देने का मौका मिल सके.


यहां देखें REET का पूरा सिलेबस
REET लेवल 1 परीक्षा पैटर्न
राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान-  90 मार्क्स
राजस्थान का सामान्य ज्ञान, शैक्षिक परिदृश्य, निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम और करंट अफेयर्स- 90 मार्क्स


ये रहेंगे विषय
गणित -10 मार्क्स
अंग्रेज़ी -10 मार्क्स
हिंदी -10 मार्क्स
सामाजिक अध्ययन- 10 मार्क्स
सामान्य विज्ञान- 10 मार्क्स


शिक्षा शास्त्र 
अंग्रेजी- 8 मार्क्स
सामान्य विज्ञान - 8 मार्क्स
सामाजिक अध्ययन - 8 मार्क्स
हिंदी- 8 मार्क्स
गणित - 8 मार्क्स
एजुकेशनल Pedagogy- 20 मार्क्स     
इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी- 10 मार्क्स


लेवल- 2 परीक्षा का पैटर्न


शैक्षणिक विज्ञान  20 मार्क्स
शैक्षणिक मनोविज्ञान 20 मार्क्स
सूचना तकनीकी 10 मार्क्स
राजस्थान का भौगोलिक, प्रदेश से जुड़ा संस्कृतिक व  ऐतिहासिक ज्ञान- 70 मार्क्स
राजस्थान का सामान्य ज्ञान, शैक्षिक परिदृश्य, अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम और करंट अफेयर्स- 60 मार्क्स
संबंधित स्कूल विषय का ज्ञान- 120 मार्क्स


आपको बता दें कि राजस्थान में रीट लेवल 1 और 2 की भर्ती के लिए REET के एक्जाम  25 फरवरी से 28 फरवरी, तक आयोजित होंगे.  जैसा कि हम सब जानते हैं कि REET 2023 परीक्षा के माध्यम से कुल 48,000 पदों पर भर्ती होगी. इन पदों में 41982 पद नॉन टीएसपी और 6018 टीएसपी के हैं. 4500 पद विशेष शिक्षा के हैं.


ये भी पढ़ें- Reet level 3 recruitment 2022: राजस्थान के 2 लाख बेरोजगारों को हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, अब BSTC व B.ED के छात्र भी रीट परीक्षा में होंगे शामिल