General Knowledge Trending Quiz : जनरल नॉलेज हमारे लिए बहुत अहम है. इससे आप ना सिर्फ प्रतियोगी पररीक्षाओं में अव्वल रहेंगे, बल्कि दैनिक जीवन में भी यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. बता दें, कि सामान्य ज्ञान में इतिहास, भूगोल, विज्ञान, कला, साहित्य, वर्तमान घटनाएं और अन्य विषय शामिल हो सकते हैं. ऐसे में, हम आपके लिए जनरल नॉलेज के कुछ सवाल लेकर आए हैं, जो आपकी बहुत मदद कर सकते हैं.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING


सवाल 1 - क्या आप जानते हैं कि ऐसा कौन सा फल है, जिसमें सभी विटामिन पाए जाते हैं?
जवाब 1 - बता दें कि वो फल पपीता है, जिसमें सभी तरह के विटामिन पाए जाते हैं. 



सवाल 2 - क्या आप जानते हैं कि ताजमहल भारत की किस नदी के किनारे बसा हुआ है?
जवाब 2 - दरअसल, ताजमहल यमुना नदी के किनारे बसा हुआ है.



सवाल 3 - दुनिया भर में इंटरनेट पर 80% ट्रैफिक किससे आता है?
जवाब 3 - दुनिया भर में इंटरनेट पर 80% ट्रैफिक सर्च इंजन (Search Engine) से आता है.



सवाल 4 - बताइये आखिर हर सेकेंड कितनी बार आसमानी बिजली धरती पर गिरती है?
जवाब 4 - दरअसल, हर सेकेंड करीब 100 बार आसमानी बिजली धरती पर गिरती है.


सवाल 5 - हमारे शरीर में कितना आयरन (Iron) होता है?
जवाब 5 - हमारे शरीर में इतना आयरन होता है कि उससे करीब 1 इंच लंबी कील बनाई जा सकती है.



सवाल 6 - आखिर वो कौन सी चीज है, जो पति रोज और पत्नी साल में एक बार पहनती है?
जवाब 6 - दरअसल, जनेऊ वो चीज है, जिसे पति रोज और पत्नी साल में केवल एक बार पहनती है.



सवाल 7 - जिराफ को हिंदी में क्या कहा जाता है?
जवाब7 - जिराफ को हिंदी की सामान्य बोलचाल में जिराफ ही कहा जाता है. हालांकि हिंदी में इसका शुद्ध नाम महाग्रीव या चित्रोष्ट है. 


सवाल 8 - किस देश की राष्ट्रीय पुस्तक रामायण है?
जवाब 8 - थाईलैंड दुनिया का वो एकमात्र देश है, जिसकी राष्ट्रीय पुस्तक रामायण है. 



सवाल 9 -  कुरुक्षेत्र के मैदान में भीष्म पितामह कितने दिनों तक कौरवों के सेनापति थे? 
जवाब 9 -  कुरुक्षेत्र के मैदान में पहले 10 दिनों तक भीष्म कौरवों की सेना के सेनापति थे. 



Disclaimer-


'ज़ी राजस्थान' इस खबर से संबंधित किसी तथ्य की पुष्टि नहीं करता. हमारा मकसद, आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाना है. हम आपके लिए इस तरह की जानकारियां विभिन्न विश्वसनीय वेबसाइट्स से जुटाने का प्रयास करते हैं.