General Knowledge Trending Quiz : आज के दौर में  लोग अपनी नॉलेज में इजाफा करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं. क्विज इनमें सबसे आधुनिक और कारगर तरीका है. इससे लोगों की जनरल नॉलेज मजबूत होती है, और उनका ऐसे प्रश्नों से सामना होता है, जो उनका सोच से परे होते हैं. क्विज के प्रश्नों की खास बात ये होती है, इसके उत्तर अतरंगी होते हैं. हम आज आपसे ऐसे ही कुछ सवाल पूछने जा रहे हैं, जो आपकी नॉलेज में इजाफा करेंगे. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING


सवाल 1 -  भगवान परशुराम को किस देवता के अवतार माना जाता है?
जवाब 1 -  भगवान परशुराम को विष्‍णु भगवान का छठवां अवतार माना जाता है. पुराणों में उन्‍हें 8 चिरंजीवी पुरुषों में से एक माना जाता है. 


सवाल 2 - किस देश के लोग बर्फ के घरों में रहते है?
जवाब 2 - उत्तर ध्रुव क्षेत्र के लोग बर्फ के घरों में रहते है.



सवाल 3 - भारत का सबसे अमीर शहर कौन सा है?
जवाब 3 - भारत का सबसे अमीर शहर मुंबई है.


सवाल 4 - भारत में सेब का सबसे ज्यादा उत्पादन किस राज्य में होता है?
जवाब 4 - भारत में सेब का सबसे ज्यादा उत्पादन जम्मू कश्मीर में होता है.



सवाल 5 - दुनिया में सबसे महंगा खून किस जीव का होता है?
जवाब 5 - दुनिया में सबसे महंगा खून केकड़ा का होता है.


सवाल 6 - कोयल किस राज्य का राजकीय पक्षी है?
जवाब 6 - कोयल झारखंड की राजकीय पक्षी है.



सवाल 7 - कौन सी सब्जी महीनों तक खराब नहीं होती है?
जवाब 7 - काशीफल की सब्जी महीनों तक खराब नहीं होती है.


Disclaimer-


'ज़ी राजस्थान' इस खबर से संबंधित किसी तथ्य की पुष्टि नहीं करता. हमारा मकसद, आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाना है. हम आपके लिए इस तरह की जानकारियां विभिन्न विश्वसनीय वेबसाइस्ट्स से जुटाने का प्रयास करते हैं.