General Knowledge Trending Quiz : क्विज एक ऐसी प्रणाली है, जिसे अब स्कूलों और कॉलेजों में एक खेल के रूप में अपनाया जाने लगा है. इसके अनोखे सवाल लोगों को बहुत पसंद आते हैं. वर्तमान में इंटरनेट पर क्विज के सवालों और उनके उत्तरों की काफी खोज की जा रही है. यदि आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ ऐसे सवाल और उनके उत्तर प्रस्तुत कर रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING


सवाल 1 - कौन सा पक्षी खुद को शीशे में पहचान सकता है?
जवाब 1 - कबूतर खुद को शीशे में पहचान सकता है.


सवाल 2 - क्या आप जानते हैं कि भारत का नेशनल हैरिटेज पशु कौन सा है?
जवाब 2 - भारत का नेशनल हैरिटेज पशु हाथी है.



सवाल 3 - बताएं किस फल को खाने से दांत साफ हो जाते हैं?
जवाब 3 - पपीते ही वो फल है, जिसे खाने से लोगों के दांत साफ हो जाते हैं.


सवाल 4 - गरबा भारत के किस राज्य का सबसे प्रसिद्ध लोकनृत्य है?
जवाब 4 - दरअसल, गरबा भारत के गुजरात राज्य का सबसे प्रसिद्ध लोकनृत्य है.



सवाल 5 - बताएं पृथ्वी की बहन किस ग्रह को कहा जाता है?
जवाब 5 - दरअसल, पृथ्वी की बहन के नाम से शुक्र ग्रह को जाना जाता है.  


सवाल 6 - आखिर हनुमान जी की पत्नी का क्या नाम था?
जवाब 6 - बता दें कि हनुमान जी की पत्नी का नाम सुवर्चला था, जो सूर्य देव की पुत्री थी.



सवाल 7 - दुनिया के किस देश में 12 नहीं, बल्कि 13 महीने का एक साल होता है?
जवाब 7 - दरअसल, जहां पूरी दुनिया ग्रेगोरियन कैलेंडर को फॉलो करती है, वहीं इथियोपिया (Ethiopia) आज भी जुलियस सीजर का बनाया हुआ कलैंडर इस्तेमाल कर रही है. इसलिए यहां आज भी एक साल में 12 के बजाय 13 महीने होते हैं और इसी कारण से यह देश आज पूरी दुनिया से 7 साल पीछे चल रहा है.


Disclaimer-


'ज़ी राजस्थान' इस खबर से संबंधित किसी तथ्य की पुष्टि नहीं करता. हमारा मकसद, आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाना है. हम आपके लिए इस तरह की जानकारियां विभिन्न विश्वसनीय वेबसाइट्स से जुटाने का प्रयास करते हैं.