Jalore: भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू सोलंकी ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष ओबाराम देवासी के नेतृत्व में लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति के विरूद्ध स्तरहीन टिप्पणी से देश, संविधान, महिला और जनजाति समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से जो बयान बाजी की उसकी कड़ी निंदा की. वहीं, अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी द्वारा माफी मांगने को लेकर जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरना-प्रदर्शन कर अधीर रंजन चौधरी का पुतला दहन किया . 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिसोदिया ने कहा कि राजनीतिक कुंठा से पीड़ित अधीर रंजन द्वारा द्वेष पूर्वक राष्ट्रपति पद का अपमान करना संविधान का अपमान है, जहां भाजपा आदिवासी समाज को सम्मान देती है, तो कांग्रेस उन्हें अपमान. 


महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू सोलंकी के नेतृत्व में जालौर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कांग्रेस सांसद नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा अशोभनीय टिप्पणी कर पूरे देश का सदन की महिला के साथ सदन को महिला वर्ग को आदिवासी वर्ग को शर्मसार किया है. भाजपा परिवार इस कृत्य की घोर निंदा करता है. इस सदन से ऐसे व्यक्ति को बर्खास्त करने की मांग करते हैं. भारतीय जनता पार्टी अधीर रंजन चौधरी के इस कृत्य को घोर आपत्ति दर्ज कर इनके खिलाफ महिला मोर्चा आंदोलन की चेतावनी दी. 


इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष मेघराज चौधरी, नगर मंडल महामंत्री दिनेश महावर, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी, जिला प्रवक्ता मुकेश राजपुरोहित, भाजयुमो मीडिया प्रभारी हिनल व्यास, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष जोगेश सेन, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री धीराराम चौधरी, महिला जिला कार्यकारिणी सदस्य इंदु चौधरी, नगर उपाध्यक्ष जीवन लता, भाजपा नगर मंत्री गीता बारोट, वार्ड पार्षद दिनेश कुमार, बारोट भाजपा महिला मोर्चा कमला देवी मंजू देवी, हेमलता, संजय बोराणा, अभिषेक सोनी, घनश्याम सुंदेशा, दिलीप सोलंकी, भुवनेश राव, सुरेश सुंदेशा, ओम प्रकाश गोस्वामी मोहन सुंदेशा , दिनेश सोनी, दुदाराम सुथार सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. 


Reporter- Dungar Singh 


जालोर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.


राजस्थान के जोधपुर में बारिश से बिगड़े हालात, सेना की मदद से रेस्क्यू जारी


Rajasthan Weather Forecast For August : अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगले 48 घंटे राहत दे सकते हैं