सवाई माधोपुर: राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा दिये गए बयान को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर है. इसी कड़ी में सवाई माधोपुर भाजपा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ भरतलाल मथुरिया के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एंव कार्यक्रताओं ने कांग्रेस के खिलाफ कलेक्ट्रेट के समक्ष जमकर प्रदर्शन किया और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंका .


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर भरतलाल मथुरिया ने बताया कि द्रौपती मुर्मू देश के सर्वोच्च एवं संवैधानिक पद पर हैं ऐसे में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहना उनकी गरिमा के खिलाफ है ,कांग्रेस सहित कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को राष्ट्रपति एंव देश से माफी मांगनी चाहिए.


भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति के खिलाफ कांग्रेस नेताओ द्वारा गलत टिप्पणी करना महिला वर्ग एवं आदिवासी समाज की भावनाओ को ठेस पहुंचाना है. भाजपा इस प्रकार के निंदनीय संबोधन का विरोध करती है.


अपने जिले की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Reporter- Arvind Singh