झुंझुनूं: एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद भाजपाइयों ने खुशी का इजहार किया. भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया एवं भाजपा युवा नेता राजेश दहिया की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद चौक पर मिठाइयां बांटकर एवं पटाखे छोड़ कर खुशी मनाई. बता दें कि द्रौपदी मुर्मू को 1349 वोट मिले, जिनकी वोट वैल्यू पांच लाख 77 हजार है. मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी. 25 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति की शपथ लेंगी. मुर्मू की जीत पर देशभर के भाजपा कार्यकर्ता और नेता जश्न मना रहे हैं. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

इस दौरान झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष मावंडिया ने कहा कि स्वतंत्र भारत में यह पहला अवसर है. जब राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद पर किसी अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति को अवसर मिला है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ के नारे को चरितार्थ कर दिया है.


इस मौके पर ये लोग रहे मौजूद


इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ. बीएल वर्मा, भाजपा नेता शंभू पंवार, सुरेश जलिंद्रा, मुकेश जलिंद्रा, पार्षद मदन डारा, योगेंद्र कटेवा, युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष अशोक शर्मा, हेमंत सैनी, हिमांशु मावंडिया, मनजीत सैनी, राकेश बछुका, अमरसिंह कोकचा, मोहनलाल जांगिड़, राकेश पाटन, राजू मराठा, हरीश सोलंकी, नरेंद्र गिरधर, किशोरीलाल, अनिल गुप्ता, आशीष जांगिड़, नरेश सैनी, विकाश खंडेलवाल, सूर्यप्रकाश वर्मा, रजनीकांत शर्मा, विनोद कुमार, बबलू, एडवोकेट संदीप कुमावत ग्रामीण मंडल संयोजक चिड़ावा, सुशील वर्मा एडवोकेट, दीपचंद कुमावत फौजी, सुरेश सामरिया, बुधराम, रामसिंह, राजेश झाझरिया आदि मौजूद थे.


Reporter-Sandeep Kedia