Hindaun City: भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 78वीं जयंती हिंडौन के नेहरू पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई. सेवादल कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मावई ने बताया कि सर्वप्रथम सभी उपस्थित कांग्रेस जनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर भी पुष्पमालाएं चढ़ाईं. इसके बाद मेरे सपनों का भारत विषय पर विचार संगोष्ठी रखी गई. 

 


 

गोष्ठी के मुख्य वक्ता पंचायत समिति प्रधान विनोद कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी सच्चे अर्थों में आधुनिक भारत के निर्माता थे. उन्होंने भारतवर्ष में संचार क्रांति का उदय किया. गोष्टी की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा 'मामू' ने कहा कि युवाओं को राजनीति में सहभागिता देने में स्वर्गीय राजीव गांधी का अहम योगदान रहा. उन्होंने युवाओं को वोट देने के लिए 21 वर्ष की उम्र की जगह 18 वर्ष की उम्र तय की. इसीलिए उनको युवा हृदय सम्राट कहा जाता है.

 

विचार गोष्ठी में बोलते हुए निवर्तमान हिंडौन देहात ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि पंचायती राज को सशक्तिकरण प्रदान करने का काम स्वर्गीय राजीव गांधी ने किया था. नगर परिषद के पूर्व उपसभापति नफीस अहमद ने कहा कि राजीव गांधी ने एक सपना देखा था कि 21वीं सदी में भारत विश्व की प्रमुख शक्तियों में शुमार हो. उन्होंने देश की एकता को बनाए रखने के जीवन के अंतिम क्षण तक कार्य किया था, इसीलिए उनकी जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है.

 

इस दौरान सभी उपस्थित कांग्रेस जनों ने एक प्रस्ताव पारित किया कि हिंडोन नगर परिषद-क्षेत्र में भारतवर्ष की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी और भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा स्थापित हो. विचार गोष्ठी को निवर्तमान किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष भगत सिंह डागुर, पूर्व बार अध्यक्ष एड. दिनेश शर्मा पार्षद, अब्दुल मुगनी खान पार्षद, पूर्व पार्षद गोपेंद्रसिंह पावटा और किसान नेता विष्णु डागुर ढिंढोरा ने भी संबोधित कर राजीव के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और उपस्थित युवाओं से राजीव जी के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की. 

 

इस अवसर पर आमीन मनिहार पार्षद, दिलीप धाकड़ पार्षद ,सत्य प्रकाश शर्मा पार्षद, जगदीश शर्मा मनोनीत पार्षद, पंचायत समिति के पूर्व सदस्य बद्री सैनी, कांग्रेस के प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष दलवीर चौधरी, रफीक लहचोडा, अशरफ गद्दीपुरा, मजदूर नेता जितेंद्र बाल्मीकि, पत्थर व्यापार संघ के अध्यक्ष दिगंबर चतुर्वेदी, जगदीश भाकर, पूर्व ब्लाक महासचिव खेम सिंह गुर्जर,आरिफ पहलवान, पूर्व पार्षद तारा गुर्जर, किसान नेता अमर सिंह रेंकवाल, दिनेश जाटव, हिम्मत गुर्जर गेदुपुरा, अभिषेक सोलंकी, राजेश मूंडिया, फजलू भाई, पूर्व पार्षद नफीस हुसैन, हर्षवर्धन धाकड़, संतोष धोबी, महेंद्र जाटव, करण सिंह डागुर, पिंकी जाटव, राजेश डागुर एवम शफीक खान ढिंढोरा सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहें.

 

Reporter: Ashish Chaturvedi