Sangod: भाजपा देहात मंडल की बैठक लक्ष्मीपुरा हनुमान मंदिर पर मंडल अध्यक्ष कालूलाल मीणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. मुख्य अतिथि भाजपा के देहात जिलाध्यक्ष मुकुट नागर रहें. बैठक में भाजपा युवा मोर्चा, एसटी मोर्चा व महिला मोर्चा की नवनियुक्त कार्यकारिणी को भी पदाधिकारियों ने शपथ दिलाई.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

यह भी पढे़ं- अर्श से फर्श तक पहुंच सकता है इंसान, जब बृहस्पति चलेंगे उल्टी चाल, जानें अपनी राशि पर असर


 मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष नागर ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए काम करना है. भाजपा एक परिवार है जहां कोई छोटा या बड़ा कार्यकर्ता नहीं होता. सब पार्टी के सच्चे सिपाही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार की आठ साल की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आवाहान किया है.


इस बारे में जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल ने कहा की, केंद्र की भाजपा सरकार ने गांव व शहर के अंतिम व्यक्ति तक भी विकास पहुंचाया है. बैठक में विशिष्ठ अतिथि भाजयुमो देहात जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर खटाणा, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष धनराज मीणा, जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल, जिला मंत्री सुरेश शर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मुरारी मेहता, मंडल अध्यक्ष कालूलाल मीणा आदि ने संबोधित किया और कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ कार्य करने पर जोर दिया.


 कार्यक्रम में मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई. भाजपा मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष भीमराज नागर किशनपुरा, उपाध्यक्ष श्याम मेहता लक्ष्मीपुरा, रामावतार राठौड़ किशनपुरा, मंडल मंत्री राजेंद्र चौहान, लक्ष्मीचंद मेहता, अवधेश कुमार नागर कुराडिय़ा, सोशल मीडिया प्रभारी सुरेंद्र नागर राजाखेड़ा, अनिल गुर्जर थेहरोली, मेघना शर्मा विनोद को नियुक्त किया गया.


अपने जिले की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें