Nagaur Merta Mandi Bhav :  नागौर जिले में एक बार फिर जीरे के बाद मूंग के भावों में भारी चढाव देखने को मिला है. मूंग में पिछले दो दिनों एक हजार रूपए का चढ़ाव देखने को मिला. वही आज मूंग 8200 रूपए प्रति क्विंटल के पार पहुंच गया। साथ ही जीरे के भाव भी आज 34000 पहुंचे गये है. इसको लेकर किसानों में भी काफी खुशी देखें को मिली. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

 वहीं नागौर कृषि उपज मंडी और मेड़ता कृषि उपज मंडी में लगातार जीरे और मूंग की आवक बढ़ती ही जा रही है. किसानों का कहना है कि इस बार जीरे के प्रथम बुवाई के समय सर्दी नहीं होने के कारण पहली फसल खराब हो गई थी. जिससे बाजार में जीरे की कुछ डिमांड और अधिक बढ़ गई है. जिसके कारण जीरे के भाव आज आसमां छूने लगे हैं. 


 साथ ही अब मूंग के भावों में भी चढ़ाव देखने को मिल रहा है. किसानों और व्यापारियों का कहना है कि इस बार जीरे की पहली फसल किसानों की खराब हो गई थी इसके चलते ही विदेशों के बाजारो में जीरे की मांग बढ़ गई है। वहीं आज नागौर कृषि उपज मंडी में जीरे के भावों की बात करें तो जीरा आज न्यूनतम 21000 प्रति क्विंटल और अधिकतम 34000 रूपए प्रति क्विंटल तक बिका है. 


वहीं मूंग आज न्यूनतम 6500 और अधिकतम 8201 रूपए प्रति क्विंटल तक बिका है. वहीं ग्वार की बात करें तो आज ग्वार न्यूनतम 5000 और अधिकतम 6050 रूपए प्रति क्विंटल तक बिका है. इसी प्रकार मेड़ता कृषि उपज मंडी आज जिंसो के भावों की बात करें तो आज मेड़ता कृषि उपज मंडी जीरा न्यूनतम 27500 और अधिकतम 33700 रूपए प्रति क्विंटल तक बिका। 


हीं मूंग की बात करें तो मूंग आज न्यूनतम 6500 और अधिकतम 8600 रूपए प्रति क्विंटल तक बिका है. इसी तरह ग्वार की बात करें तो ग्वार न्यूनतम 5700 और अधिकतम 6100 रूपए प्रति क्विंटल तक बिका है. नागौर कृषि उपज मंडी सेक्ट्री रघुनाथ राम सिंवर ने बताया कि कल शनिवार को मंडी में मकर संक्रांति के पर्व पर अवकाश रहेगा और किसी भी प्रकार की बोली नहीं लगेगी.


नागौर कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव 


मूंग-  न्यूनतम 6500 अधिकतम 8201 प्रति क्विंटल


ग्वार-  न्यूनतम 5000 अधिकतम 6050 प्रति क्विंटल


चना - न्यूनतम 3800 अधिकतम 4700 प्रति क्विंटल


जीरा - न्यूनतम 21000 अधिकतम 34000 प्रति क्विंटल


सौंफ - न्यूनतम 12000 अधिकतम 15500 प्रति क्विंटल


तारामीरा-  न्यूनतम 4500 अधिकतम 5100 प्रति क्विंटल
रायड़ा - न्यूनतम 5500 अधिकतम 5950 प्रति क्विंटल


मोठ - न्यूनतम 5000 अधिकतम 6200 प्रति क्विंटल


कपास-  न्यूनतम 8300 अधिकतम 9100 प्रति क्विंटल


इसबगोल-  न्यूनतम 11000 अधिकतम 17000 प्रति क्विंटल


तिल - न्यूनतम 10000 अधिकतम 14100 प्रति क्विंटल


मेथी - न्यूनतम 4800 और अधिकतम 5900 प्रति क्विंटल


ज्वार - न्यूनतम 3000 और अधिकतम 5000 प्रति क्विंटल


मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव


मूंग - न्यूनतम 6500 अधिकतम 8600 प्रति क्विंटल


ग्वार-  न्यूनतम 5700 अधिकतम 6100 प्रति क्विंटल


चना - न्यूनतम 4550 अधिकतम 4775 प्रति क्विंटल


जीरा - न्यूनतम 27500 अधिकतम 33700 प्रति क्विंटल


सौंफ - न्यूनतम 12000 अधिकतम 13500 प्रति क्विंटल


तारामीरा - न्यूनतम 5000 अधिकतम 5080 प्रति क्विंटल


रायड़ा - न्यूनतम 5714 अधिकतम 6125 प्रति क्विंटल


सुआ - न्यूनतम 9000 अधिकतम 10700 प्रति क्विंटल


कपास - न्यूनतम 8600 अधिकतम 9200 प्रति क्विंटल


इसबगोल-  न्यूनतम 14000 अधिकतम 16200 प्रति क्विंटल


असालिया - न्यूनतम 6500 अधिकतम 7500 प्रति क्विंटल


मूंगफली - न्यूनतम 5500 अधिकतम 6200 प्रति क्विंटल


छवला - न्यूनतम 6700 अधिकतम 6700 प्रति क्विंटल


खबरें और भी हैं...


हनुमान बेनीवाल के गढ़ से सचिन पायलट की हुंकार, किसान कौम को साधने की ये तैयारी


राजस्थान की 10 सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी गोता लगा रहे जिंसों के भाव, जाने ताजा हाल