2022 किसानों को दे गया नया साल का तौहफा, जीरा पहुंचा तीस हजारी, जानें मंडियों के ताजा भाव
Nagaur Merta Mandi Bhav : नागौर और मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में साल के आखिरी दो दिनों में से शुक्रवार को जीरा तीस हजारी के करीब पहुंचा है. जिससे नागौर और मेड़ता कृषि उपज मंडी में जमकर व्यापार हुआ है और किसानों में खुशी की लहर है.
Nagaur Merta Mandi Bhav: नागौर मेड़ता कृषि उपज मंडी में वर्ष 2022 जाते जाते किसानों के लिए खुशी छोड़ता हुआ जा रहा है वहीं आज नागौर और मेड़ता कृषि उपज मंडी में जीरे के भाव तीस हजार के पार पहुंच गये है. जीरा तीस हजारी बनते ही किसानों में खुशी देखने को मिली.
वहीं शुक्रवार को जीरे का जम कर व्यापार हुआ है.शुक्रवार को नागौर कृषि उपज मंडी में जीरा 30500 तक पहुंचा तो मेड़ता कृषि उपज मंडी में आज जीरा 30550 तक पहुंचा है. वहीं आज नागौर कृषि उपज मंडी में जिंस के भावो की बात करें तो जीरा न्यूनतम 21 हजार और अधिकतम 30 हजार पांच सौ तक बिका है.
वहीं, मूंग की बात करें तो मूंग न्यूनतम 6 हजार और अधिकतम 7725 तक बिका है. साथ ही ग्वार की बात करें तो ग्वार न्यूनतम 5000 और अधिकतम 5700 तक बिका है. वहीं आज शुक्रवार को मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी के भावों को देखें तो आज मेड़ता कृषि उपज मंडी में जीरा न्यूनतम 24250 और अधिकतम 30550 तक बिका.
इसके अलावा मूंग की बात करें तो मूंग अपने न्यूनतम 6200 और अधिकतम 7525 तक बिका. वहीं ग्वार की बात करें तो मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में आज ग्वार न्यूनतम 5470 और अधिकतम 5765 तक बिका है.
नागौर कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव
खाघान्न के नाम | न्यूनतम | अधिकतम |
मूंग |
6000 | 7725 |
ग्वार | 5000 | 5700 |
चना | 3800 | 4550 |
जीरा | 21000 | 30500 |
सौंफ | 10000 | 13300 |
तारामीरा |
4500 | 5150 |
रायड़ा | 5500 | 6450 |
मोठ | 5000 | 6000 |
कपास | 7900 | 9400 |
इसबगोल | 11000 | 15800 |
तिल | 10000 | 13500 |
मेथी | 4800 | 5700 |
ज्वार | 3000 | 4300 |
मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव
खाघान्न के नाम | न्यूनतम | अधिकतम |
मूंग | 6200 | 7525 |
ग्वार | 5470 | 5765 |
चना | 4371 | 4700 |
जीरा | 24250 | 30550 |
सौंफ | 11000 | 13000 |
तारामीरा | 5000 | 5170 |
रायड़ा | 5780 | 6326 |
सुआ | 7500 | 8300 |
कपास | 7200 | 8200 |
इसबगोल | 15000 | 15800 |
असालिया | 6500 | 7500 |
मूंगफली | 5500 | 6200 |
Reporter: Damodar Inaniya
ये भी पढ़ें..
श्रीगंगानगर में सरहद पर बीएसएफ का विशेष सर्च अभियान, अनूपगढ़ में तस्करी रोकने की कवायद तेज
राजस्थान के सबसे बड़े यूट्यूबर को सांप ने डसा, मौत से लड़ रहा जंग, 22 साल की उम्र में कमाए इतने करोड़