Sawaimadohpur: सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर भरत लाल मथुरिया की अध्यक्षता में  पदाधिकारियों की  प्रेसवार्ता आयोजित की गई. इस प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर भरतलाल मथुरिया ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की जिला कार्यकारणी की घोषणा की .


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

Dussehra puja 2022: क्यों खास है इस बार दशहरा पर्व, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व


 प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा की अंदरूनी फुट खुलकर सामने आ गई. भाजपा जिलाध्यक्ष  के जरिए युवा मोर्चा की जिला कार्यकारणी की घोषणा करने से पूर्व ही भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नागेश राज लोढ़ी प्रेसवार्ता शुरू होने से पहले ही भाजपा कार्यालय छोड़कर चले गए और प्रेसवार्ता में भी नहीं आए.


भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवा मोर्चा की जिला कार्यकारणी में शामिल कुछ सदस्यों को लेकर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष में सहमति नहीं बनने से नाराज होकर  जिलाध्यक्ष प्रेसवार्ता से पूर्व ही भाजपा कार्यालय छोड़कर चले गये और उनके जाने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने युवा मोर्चा की जिला कार्यकारणी की घोषणा कर दी.


वहीं दूसरी तरफ प्रैसवार्ता में युवा मोर्चा की जिला कार्यकारणी में मुरली गौतम ,हेमंत सिंह राजावत और मनीष मीणा को उपाध्यक्ष बनाया गया है. वही पंकज जैन को जिला महामंत्री और अतुल शर्मा,महेश महावर, मौजीराम गुर्जर व सुमन चौधरी को जिला मंत्री बनाया गया है. इसके अलावा महेंद्र पूरी को कोषाध्यक्ष ,सुनील जोशी को जिला कार्य मंत्री एंव हनुमान जाट को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है .


 साथ ही नो सदस्य नियुक्त किये गए है ,भाजपा जिलाध्यक्ष के अनुसार फिलहाल युवा मोर्चा की जिला कार्यकारणी में कुछ पद रिक्त है जिन पर बाद में नियुक्तियां की जायेगी .


कोटा का एक ऐसा गांव, जहां विजयादशमी से पूर्व रामनवमी पर हुआ रावण दहन, जानें क्यों


Reporter: Arvind Singh