Ajeetgarh, Sri Madhopur: भाजपा द्वारा निकाली जा रही जनाक्रोश यात्रा पूर्व विधायक झाबर सिंह खर्रा और अजीतगढ़ पंचायत समिति प्रधान शंकर लाल यादव के नेतृत्व में टोडा होती हुई अजीतगढ़ पंचायत समिति और अजीतगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अविनाशी में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों ने यात्रा का स्वागत किया. जन आक्रोश यात्रा कार्यक्रम के पहले पूर्व विधायक झाबर सिंह खर्रा अजीतगढ़ पंचायत समिति प्रधान शंकर लाल यादव और यात्रा के साथ उपस्थित पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों भाजपा कार्यकर्ताओं ने अविनाशी के ध्वजावंद महाराज के दर्शन कर मन्नत मांगी और उसके बाद यात्रा के कार्यक्रम शुरू किए. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

जन आक्रोश यात्रा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा को श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र में भारी समर्थन मिल रहा है और श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग कांग्रेस के 4 साल के इस कार्यकाल से काफी दुखी और परेशानी महसूस कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि राजस्थान में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा एक तरफा भारी बहुमत से विजय प्राप्त करेगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के 4 साल के कार्यकाल में समाज का हर वर्ग दुखी और परेशान रहा. 


इस सरकार ने किसानों के साथ जो कर्ज माफी का वादा किया था उस वादे से सरकार पूरी नहीं उतरी और साथ ही राज्य की कांग्रेस सरकार के 4 साल के राज में दुष्कर्म और महिला अत्याचार के मामले बढ़े, बेरोजगारी चरम सीमा पर आई, जिस कारण आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को वोट देकर भारी मतों से विजय बनाने में सहयोग करें. मंगलवार की दोपहर 3:30 बजे जैसे ही यात्रा अविनाश धाम पहुंची, तो भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और पूर्व विधायक झाबर सिंह खर्रा अजीतगढ़ पंचायत समिति प्रधान शंकर लाल यादव समेत यात्रा के साथ आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया. 


यह भी पढ़ें - राहुल गांधी से सतीश पूनिया का 9 वां सवाल- प्रदेश को भ्रष्टाचार से मुक्ति कब दिलाएंगे ? राजस्थान में भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया


इस अवसर पर जन आक्रोश यात्रा के साथ आई शिकायत पेटिका में भी लोगों ने कई शिकायतें लिखित में डाली. इसके साथ ही इस अवसर पर अजीतगढ़ पंचायत समिति प्रधान शंकर लाल यादव, अनुसूचित जनजाति भाजपा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पूरण मीणा, भाजपा के वरिष्ठ नेता पूरण गुर्जर, अजीतगढ़ युवा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र डागर, टोडा चीपलाटा भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवपाल गुर्जर, टोडा चीपलाटा युवा भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा, सीताराम यादव टोडा, टटेरा सरपंच प्रतिनिधि हरसहाय गुर्जर, मोकलवास सरपंच गजानंद दौराता, पंचायत समिति सदस्य शमशेर सिंह, महरोली उपसरपंच श्याम सिंह समेत कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.


खबरें और भी हैं...


Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दौसा में जगह-जगह राहुल गांधी गो बैक के लगे स्लोगन


Old Pension Scheme in Rajasthan: क्या केंद्र सरकार बंद करने जा रही है NPS, पूरे देश में बहाल होगी पुरानी पेंशन स्कीम


फिर सुसाइड सिटी बनता कोटा, एक दिन में तीन सुसाइड अब कोचिंग में संडे होली डे जरूरी