नई दिल्ली : सेना में चिकित्सा और दंत चिकित्सा कोर तथा सैन्य नर्सिग सेवा को छोड़कर 8,671 अधिकारियों की कमी है। यह जानकारी उच्च सदन में दी गई। एक प्रश्न के लिखित उत्तर में रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने कहा कि 49,833 अधिकारियों की मंजूर संख्या के मुकाबले मौजूदा संख्या 41,162 अधिकारियों की है।


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

उन्होंने कहा कि अधिकारियों की कमी (लगभग 17 प्रतिशत) का मुख्य कारण सैन्यबल के स्तर पर समय समय पर की जाने वाली अभिवृद्धि के कारण अधिकारियों की अधिकृत संख्या में होने वाली वृद्धि, सख्त चयन प्रक्रिया के साथ साथ महसूस किया जाने वाला उच्च जोखिम स्तर का होना है।