Om Prakash Rajbhar: उत्तर प्रदेश में भाजपा की सहयोगी पार्टी सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मुंबई के भारतरत्न गान सम्राज्ञी लता मंगेशकर नाट्यगृह में आयोजित अधिवेशन में बड़ी घोषणा की है. गुरुवार को संपन्न हुए अधिवाशन में पार्टी ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं. पार्टी ने सबसे बड़ा फैसला आने वाले कुछ महीनों में कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरने का है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

महाराष्ट्र में लड़ेंगे चुनाव
सुभासपा अध्यक्ष ने बताया कि उनकी पार्टी आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाग लेगी. आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 सीटें हैं. लेकिन किसी भी जगह उत्तर भारत से गए लोगों को राज्य की राजनीति में भागीदारी नहीं मिल पाई है. उनका इस्तेमाल केवल संगठन को मजबूत करने और वोट हासिल करने तक सीमित है. 


दलित- पिछड़ों की मजबूत आवाज
ओपी राजभर के अनुसार महाराष्ट्र में सुभासपा चुनाव लड़ते हुए दलितों और पिछड़ों की आवाज बनेगी. बाकी पार्टियां उनके नाम पर सब अपनी राजनीतिक रोटी सेकते हैं. लेकिन जब बात उनके हक की आती है तो सभी पार्टियां पीछे हट जाती हैं. माननीय सुप्रीम कोर्ट ने अतिदलितों, अति पिछड़ों, वंचित वर्गों को आरक्षण देने की जो वकालत की है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ( सुभासपा ) माननीय सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के साथ हैं.


कई राज्यों में लड़ेंगे चुनाव
ओमप्रकाश राजभर द्वारा कई राज्यों में चुनाव लड़ने का फैसला किया गया है. सुभासपा के अनुसार बिहार, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, झारखंड और दिल्ली में गठबंधन न होने की स्थिति में पार्टी अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी. वहीं यूपी में हर महीने की पहली तारीख को पार्टी की बैठक होगी. 


वरिष्ठ पदाधिकारियों की घोषणा
अधिवेशन में ओपी राजभर ने कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की घोषणा भी की है. 


राजमति निषाद - राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महिला विंग
लक्ष्मी राजभर - राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महिला विंग
बल्ली चौधरी - राष्ट्रीय सचिव
मो.जुबेर - राष्ट्रीय सचिव
राजू पंडित - राष्ट्रीय सचिव
रितेश राम - प्रदेश अध्यक्ष, दलित मोर्चा
राम दहीन पासवान - प्रदेश अध्यक्ष, अति दलित मोर्चा
संजय चौहान - प्रदेश अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा
आनंद तिवारी - प्रदेश प्रवक्ता
अमरजीत बिंद - प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्वांचल
राकेश गोंड - प्रदेश अध्यक्ष, पूर्वांचल एससी/एसटी आदिवासी
मो.बाबर गाजी - प्रदेश उपाध्यक्ष


यह भी पढ़ें - '98 मुस्लिम बीएलओ हटा दिए', सपा ने UP विधानसभा चुनाव की इस सीट को लेकर लगाया आरोप


यह भी पढ़ें - आरक्षण को लेकर क्यों आगबबूला हैं मायावती, BJP पर हमला,सपा-कांग्रेस की खामोशी पर सवाल


 


उत्तर प्रदेश के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें UP News In Hindi और पाएं हर पल की जानकारी. उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!