लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश की इकाई भाजपा 31 अगस्त को प्रदेश के सभी 18 मंडलों में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित करेगी. एक सितंबर को कल्याण सिंह की कर्मभूमि अलीगढ़ त्रयोदशी से पहले भाजपा उत्तर प्रदेश इकाई प्रदेश भर के सभी मंडलों में श्रद्धांजलि सभा करेगी.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

मंदिरों के नाम से अकाउंट बना किया लाखों का फर्जीवाड़ा, दस्तावेजों की हेराफेरी कर रकम ट्रांसफर


श्रद्धांजलि सभा में मौजूद रहेंगे राजनाथ, योगी समेत कई बड़े नेता
बीजेपी उत्तर प्रदेश इकाई मंगलवार को लखनऊ में सिटी मांटेसरी स्कूल के सभागार में गोमती नगर विस्तार में दोपहर डेढ़ बजे से मुख्य कार्यक्रम आयोजित करेगी. इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल मौजूद रहेंगे.


सभी मंडल मुख्यालय में कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देगी बीजेपी
इसके साथ ही भाजपा प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालय में कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देगी. हर मंडल पर श्रद्धांजलि सभा में भाजपा की जिला तथा मंडल इकाई के नेताओं के साथ ही विधायक तथा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी रहेंगे. भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की देख रेख में कल की श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम तैयार किया गया है.


शातिर और शिकारी तेंदुआ भी नहीं टिका बंदरों के आगे, जान बचा दुम दबाकर भागा


WATCH LIVE TV