UP Nagar Nikay Chunav 2023 : यूपी नगर निकाय चुनाव में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए आरक्षण के ऐलान के साथ कई जगहों पर सियासी समीकरण बनते बिगड़ते दिख रहे हैं. पिछली बार नगर निगम चुनाव 2017 में महिलाओं ने सात सीटों पर विजय पताका फहराई थी, लेकिन इस बार आरक्षण बदलने से उनका प्रतिनिधित्व कम हो सकता है. लखनऊ में पिछली बार संयुक्ता भाटिया,कानपुर  नगर निगम से प्रमिला पांडेय और वाराणसी नगर निगम से मृदुला जायसवाल जीती थीं. इस बार भी ये तीनों सीटें सामान्य ही हैं.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

प्रयागराज नगर निगम सीट भी अनारक्षित हैं, जहां पिछली बार औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल नंदी की पत्नी अभिलाषा गुप्ता जीती थीं. मेरठ से सुनीता वर्मा जीती थीं, जो इस बार भी पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रहेगी. आगरा नगर निगम सीट पिछली बार अनुसूचित जाति महिला को आरक्षण मिला है, पिछली बार यहां बीजेपी के नवीन जैन जीते थे. गाजियाबाद नगर निगम से पिछली बार आशा शर्मा जीती थीं. इस बार सीट सामा्न्य है. ऐसे में यह सीट महिला को भी दी जा सकती है. 



नगर निगम सीट (2017) का परिणाम


1. आगरा: नवीन जैन (BJP)
2. कानपुर नगर: प्रमिला पांडेय (BJP)
3. झांसी: रामतीर्थ सिंहल (BJP)
4. वाराणसी: मृदुला जयसवाल (BJP)
5. इलाहाबाद: अभिलाषा गुप्ता नंदी (BJP)
6. गोरखपुर: सीताराम जायसवाल (BJP)
7. लखनऊ: संयुक्ता भाटिया (BJP)
8. मथुरा: वृंदावन: डॉ मुकेश आर्य (BJP)
9. फिरोजाबाद: नूतन राठौर (BJP)
10 गाजियाबाद: आशा शर्मा (BJP)
11. सहारनपुर: संजीव वालिया (BJP)
12. मेरठ: सुनीता वर्मा (BSP)
13. बरेली: उमेश गौतम (BJP)
14. मुरादाबाद: विनोद अग्रवाल (BJP)
15. अलीगढ़: फुरकान (BSP)
16. अयोध्या: ऋषिकेश उपाध्याय (BJP)


2017 में जीते दिग्गज----


- गाजियाबाद में मेयर पद पर बीजेपी की आशा शर्मा जीतीं, 2.82 लाख वोट मिले


- अयोध्या को मिला अपना पहला मेयर, ऋषिकेश उपाध्याय, बीजेपी प्रत्याशी 3595 वोटों से जीते


- निवाड़ी से निर्दलीय विमला ने सपा की रजनी को 56 वोट से हराया विमला को कुल 1694 वोट मिले