UP ने देश को दी पहली महिला मुख्यमंत्री, सबसे लंबे वक्त तक और सबसे ज्यादा महिला सीएम का रिकॉर्ड किसके नाम

देश में अब तक कई प्रभावशाली महिलाएं विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मुख्यमंत्री बनी हैं. सुचेता कृपलानी न केवल उत्तर प्रदेश की पहली मुख्यमंत्री बनी बल्कि वो देश में भी पहली महिला मुख्यमंत्री थीं.

प्रदीप कुमार राघव Sat, 21 Sep 2024-6:18 pm,
1/9

देश की सबसे पहली महिला मुख्यमंत्री

आम आदमी पार्टी की आतिशी 21 सितंबर 2024 को देश के किसी राज्य या केंद्रशासित प्रदेश की 17 वीं महिला मुख्यमंत्री बनी हैं. ऐसे में आपके मन में यह सवाल भी आता होगा कि देश की पहली महिला मुख्यंत्री कौन थीं...भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सुचेता कृपलानी देश की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं. सुचेता कृपलानी ने 2 अक्टूबर 1963 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सुचेता कृपलानी 3 साल 162 दिन उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रही थीं. 

2/9

उत्तर प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री

सुचेता कृपलानी देश ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की भी पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं. पहली मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी के बाद बसपा अध्यक्ष मायावती 4 बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं. बसपा सुप्रीमो मायावती 1995, 1997, 2002 और 2007 में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं.

3/9

सबसे ज्यादा बार कौन महिला मुख्यमंत्री रही

देश की सबसे ज्यादा बार महिला मुख्मंत्री रहने का श्रेय AIADMK की जयललिता को जाता है. वो 5 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं. जयललिता तमिलनाडु की पहली बार महिला मुख्यमंत्री 24 जून 1991 में बनीं और पांच बार मुख्यमंत्री पद के दौरान उनका कार्यकाल 14 साल 124 दिन रहा. 

4/9

किस महिला मुख्यमंत्री का सबसे लंबा कार्यकाल

जयललिता भले ही किसी राज्य की सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री रही हों लेकिन कांग्रेस की शीला दीक्षित देश में सबसे लंबे समय तक महिला मुख्यमंत्री रहीं. शीला दीक्षित तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी और उनका कार्यकाल 15 साल 25 दिन रहा. हालांकि 1998 में सुषमा स्वराज दिल्ली की सबसे पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं. 

 

5/9

किस राज्य में सबसे ज्यादा महिलाएं मुखमंत्री रहीं

दिल्ली में सबसे ज्यादा 3 महिलाएं मुख्यमंत्री रही हैं. 1998 में भाजपा की सुषमा स्वराज दिल्ली की सबसे पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं. उनका कार्यकाल केवल 52 दिन ही रहा. उसके बाद 3 दिसंबर 1998 को कांग्रेस की शीला दीक्षित दिल्ली मुख्यमंत्री बनीं उनका कार्यकाल देश में किसी महिला मुख्यमंत्री का सबसे लंबा कार्यकाल रहा.  

6/9

किस राज्य में अब तक कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं

आजादी के बाद 1960 में महाराष्ट्र का गठन हुआ. लेकिन इस राज्य को आज तक कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं मिली है. इसके अलावा हरियाणा में भी अभी तक कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं बनी है. जबकि सबसे ज्यादा महिला मुख्यमंत्री पाने वाला राज्य और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली है. 

7/9

देश की पहली मुस्लिम महिला मुख्यमंत्री

सैयद अनवरा तैमूर देश की पहली मुस्लिम और अल्पसंख्यक महिला मुख्यमंत्री असम की थी. वह कांग्रेस पार्टी से 1980 में असम की मुख्यमंत्री बनी थीं. वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान 84 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था. 

8/9

देश की पहली दलित महिला मुख्यमंत्री

देश की पहली दलित महिला मुख्यमंत्री बनने का श्रेय बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती को जाता है वह यूपी की सबसे ज्यादा तीन बार महिला मुख्यमंत्री भी रही हैं. उनका कार्यकाल 7 साल 5 दिन था. मायावती पहली बार 21 मार्च 1997 को उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी थीं. 

9/9

Disclaimer

लेख में दी गई ये जानकारी सामान्य स्रोतों से इकट्ठा की गई है. इसकी प्रामाणिकता की जिम्मेदारी हमारी नहीं है.एआई के काल्पनिक चित्रण का जी यूपीयूके हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता.

 

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link