Bank Holidays In November 2022: कल से नए महीने यानी नवंबर का आगाज हो जाएगा. ऐसे में अगर आपको अगले महीने यानी नवंबर में बैंक का कोई काम है, तो यह आपके काम की खबर है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा नवंबर 2022 (Bank Holidays In November 2022) की छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट जारी कर दी है. जिसके मुताबिक, अगले महीने कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

RBI ने बैंक हॉलीडे लिस्ट को तीन कैटेगरी में बांटा है. जिसमें Negotiable Instruments Act, Real Time Gross Settlement Holiday और Banks Closing of Accounts शामिल हैं. हॉलीडे में राष्ट्रीय छुट्टियों के अलावा, कुछ राज्य-विशिष्ट छुट्टियां हैं, जिनमें सभी रविवार के साथ-साथ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार भी शामिल हैं. आइए जानते हैं नवंबर में कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. 


यहां देखें बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट (Bank Holidays November 2022 List)


1 नवंबर 2022 - कन्नड़ राज्योत्सव/कुट- बेंगलूरु और इंफाल में बैंक बंद
6 नवंबर 2022 - रविवार 
8 नवंबर 2022 - गुरुनानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा/रहास पूर्णिमा/वांगला फेस्टिवल– अगरतला, बेंगलूरु, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोचि, पणजी, पटना, शिलांग और तिरुवनंतपुरम छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद  
11 नवंबर 2022 - कनकदासा जयंती/वांग्ला फेस्टिवल- बेंगलूरु और शिलांग में बैंक बंद
12 नवंबर 2022 - शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
13 नवंबर 2022 - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
20 नवंबर 2022 - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
23 नवंबर 2022 - सेंग कुत्सनेम- शिलांग में बैंक बंद
26 नवंबर 2022 - शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
27 नवंबर 2022 - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)


अक्टूबर महीना खत्म होने में बस पांच दिन बचे हैं, जिनमें से तीन दिन बैंक बंद रहेंगे. आइए जानते हैं इस दौरान किस शहर में किस दिन छुट्टी रहेगी?
27 अक्टूबर – भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चक्कूबा ( गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ में छुट्टी)
30 अक्टूबर – रविवार
31 अक्टूबर – सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/सूर्य षष्ठी डाला छठ (सुबह की अर्घ्य)/छठ पूजा (अहमदाबाद, रांची और पटना में अवकाश रहेगा)