Republic Day 2023 Chief Guest: हर साल भारत में 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस (Republic Day) बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस खास मौके पर हर साल भारत विदेशी राष्ट्राध्यक्ष को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाता है. हालांकि, कोरोना के चलते पिछले दो साल से कोई भी मुख्‍य अतिथि गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे. इस बार इजिप्ट (मिस्र) के राष्ट्रपति (President of Egypt) अब्देल फतेह अल सिसी (Abdel Fattah El-Sisi) को गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के तौर पर (Republic Day Chief Guest) आमंत्रित किया गया है. ऐसा पहली बार होगा, जब मिस्र के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे. आइए जानते हैं 1950 से अब तक कौन-कौन गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत का मेहमान बन चुका है....


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

कौन थे गणतंत्र दिवस परेड में आने वाले पहले मुख्य अतिथि? (First Chief Guest of Republic Day)
भारत के पहले गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होने वाले पहले मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो थे. हालांकि तब परेड समारोह राजपथ पर नहीं हुआ था. पहले गणतंत्र दिवस यानी 1950 से लेकर चौथे (1954) तक मुख्य कार्यक्रम लाल किला, रामलीला मैदान, इरविन स्टेडियम व किंग्सवे मार्ग पर आयोजित किए गए थे. राजपथ पर पहली परेड 1955 में आयोजित हुई थी, जिसमें पाकिस्तान के गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मुहम्मद को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था. 


यह भी पढ़ें- Republic Day 2023: स्वतंत्रता दिवस से अलग होता है गणतंत्र दिवस को झंडा फहराने का तरीका, क्या आप जानते हैं अंतर?


पांच बार नहीं आए कोई विदेशी राष्ट्राध्यक्ष
कई बार ऐसा हुआ जब गणतंत्र दिवस में कोई चीफ गेस्ट नहीं आया. अब तक ऐसा पांच बार हो चुका है जब गणतंत्र दिवस समारोह में कोई विदेशी मेहमान शामिल नहीं हुए. साल 1952, 1953, 1966, 2021 और 2022 में कोई विदेशी राष्ट्राध्यक्ष नहीं आए. 1966 में लाल बहादुर शास्त्री के निधन की वजह से किसी भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष को न्योता नहीं दिया गया था. जबकि बीते दो सालों में कोरोना के चलते किसी राष्ट्राध्यक्ष नहीं शामिल हुए. 2021 में कोविड के चलते बोरिस जॉनसन को अपना दौरा रद्द करना पड़ा था. जबकि  2022 में किसी मुख्य अतिथि को आमंत्रित नहीं किया गया था. 


2018 में शामिल हुए थे 10 देशों के मुखिया 
कई बार गणतंत्र दिवस में दो-दो मुख्य अतिथि भी शामिल हुए. वहीं, साल 2018 में एक या दो नहीं बल्कि 10 देशों के मुखिया गणतंत्र दिवस परेड में आए थे. 


यह भी पढ़ें- Republic Day 2023: देश की आजादी तक कितनी बार बदला राष्ट्रीय ध्वज, तस्वीरों में देखें तिरंगे की यात्रा की पूरी कहानी


गणतंत्र दिवस परेड में आने वाले मुख्य अतिथियों की सूची (Republic Day Chief Guest List from 1950 to 2023)
1950: राष्ट्रपति सुकर्णो (इंडोनेशिया) 
1951: राजा त्रिभुवन बीर बिक्रम शाह (नेपाल) 
1952: कोई आमंत्रण नहीं 
1953: कोई आमंत्रण नहीं 
1954: जिग्मे दोरजी वांगचुक (भुटान) 
1955: गर्वनर जनरल मलिक गुलाम मुहम्मद (पाकिस्तान) 
1956: आर.ए.बटलर (ब्रिटेन), चीफ जस्टिस कोटारो तनाका (जापान) 
1957: रक्षामंत्री जॉर्जिया झुकोव (सोवियत संघ) 
1958: मार्शल जे जियानिंग (चीन) 
1959: एडिनबर्घ के ड्यूक प्रिंस फिलिप (यूनाइटेड किंगडम) 
1960: प्रेसिडेंट क्लीमेंट वोरोशिलोव (सोवियत संघ) 
1961: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (यूनाइटेड किंगडम) 
1962: प्रधानमंत्रा विग्गो कंम्पमन्न (डेनमार्क) 
1963: राजा नोरोडोम सिहानोक (कंबोडिया) 
1964: चीफ लॉर्ड लुईस माउंटबैटन (ब्रिटेन) 
1965: खाद्य और कृषि मंत्री राणा अब्दुल हमीद (पाकिस्तान) 
1966: कोई आमंत्रण नहीं 
1967: राजा मोहम्मद जहीर शाह (अफगानिस्तान) 
1968: अध्यक्ष अलेक्सी कोसिगिन (सोवियत संघ), राष्ट्रपति जोसीप ब्रोज टिटो (यूगोस्लाविया) 
1969: प्रधानमंत्री टोडोर झिव्कोव (बल्गेरिया) 
1970: बेल्जियम राजा बौदौइन  
1971: राष्ट्रपति जूलियस न्येरे (तंजानिया) 
1972: प्रधानमंत्री सीईवोसगुर रामगुलाम (मॉरीशस) 
1973: राष्ट्रपति मोबूतु सेसे सेको (जैरे) 
1974: राष्ट्रपति जोसीप ब्रोज टिटो (यूगोस्लाविया), पीएम सिरिमावो बंडरानाइक (श्रीलंका) 
1975: राष्ट्रपति केनेथ कौंडा (जाम्बिया) 
1976: प्रधानमंत्री जाक शिराक (फ्रांस) 
1977: प्रथम सचिव एडवर्ड गिरेक (पोलैंड) 
1978: राष्ट्रपति पैट्रिक हिलेरी (आयरलैंड) 
1979: पीएम मैल्कम फ्रेजर (ऑस्ट्रेलिया) 
1980: राष्ट्रपति वैलेरी गिस्कर्ड डी एस्टाइंग (फ्रांस) 
1981: राष्ट्रपति जोस लोपेज पोर्टिलो (मेक्सिको) 
1982: किंग जुआन कार्लोस आई (स्पेन) 
1983: राष्ट्रपति शेहू शागरी (नाइजीरिया) 
1984: किंग जिग्मे सिंग्ये वांगचुक (भूटान) 
1985: राष्ट्रपति राउल अल्फोन्सिन (अर्जेंटीना) 
1986: प्रधानमंत्री एंड्रियास पैपांड्रेउ (ग्रीस) 
1987: राष्ट्रपति एलन गार्सिया (पेरू) 
1988: राष्ट्रपति जेआर जयवर्धने (श्रीलंका) 
1989: जनरल सचिव गुयेन वान लिन (वियतनाम) 
1990: पीएम अनिरुद्ध जुग्नथ (मॉरीशस) 
1991: राष्ट्रपति ममून अब्दुल गयूम (मालदीव) 
1992: राष्ट्रपति मारियो सोरेस (पुर्तगाल) 
1993: पीएम जॉन मेजर (ब्रिटेन) 
1994: प्रधानमंत्री गोह चोक टोंग (सिंगापुर) 
1995: राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला (दक्षिण अफ्रीका) 
1996: राष्ट्रपति डॉ. फर्नाडो हेनरीक कार्डोसो (ब्राजील) 
1997: पीएम बासदेव पांडे (त्रिनिदाद एंड टोबैगो) 
1998: राष्ट्रपति जैक शिराक (फ्रांस) 
1999: राजा बिरेंद्र बीर बिक्रम शाह देव (नेपाल) 
2000: राष्ट्रपति ओलेजगुन ओबासांजो (नाइजीरिया) 
2001: राष्ट्रपति अब्देलजीज बुटीफिला (अल्जीरिया) 
2002: राष्ट्रपति कसम उतेम (मॉरीशस) 
2003: राष्ट्रपति मोहम्मद खटामी (ईरान) 
2004: राष्ट्रपति लुइज इनासिओ लुला दा सिल्वा (ब्राजील) 
2005: किंग जिग्मे सिंग्ये वांगचुक (भूटान) 
2006: किंग अब्दुल्ला बिन अब्दुलअजीज अलसऊद (सऊदी अरब) 
2007: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (रूस) 
2008: राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी (फ्रांस) 
2009: राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव (कजाखस्तान) 
2010: राष्ट्रपति ली मयूंग बाक (दक्षिण कोरिया) 
2011: राष्ट्रपति सुसिलो बांम्बांग युधोयोनो (इंडोनेशिया) 
2012: प्रधानमंत्री यिंगलुक शिनावात्रा (थाईलैंड) 
2013: राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक (भूटान) 
2014: पीएम शिंजो आबे (जापान) 
2015: राष्ट्रपति बराक ओबामा (अमेरिका) 
2016: राष्ट्रपति फ्रेंकोइस होलैंड (फ्रांस) 
2017: क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान (संयुक्त अरब अमीरात) 
2018: थाईलैंड के पीएम जनरल प्रायुत चान-ओ-चा, म्यांमार की नेता आंग सान सू की, ब्रुनेई के सुल्तान हसनअल बोल्किया, कंबोडिया के पीएम हुन सेन, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो, सिंगापुर के पीएम ली सियन लूंग, मलेशिया के पीएम नजीब रजाक, वियतनाम के प्रधानमंत्री न्गुयेन शुयान फुक, लाओस के पीएम थॉन्गलौन सिसोलिथ, फिलीपींस के राष्ट्रपति ड्रिगो दुतेर्ते 2019: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सायरिल रामाफोसा 
2020: ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सनारो  
2021: कोई मुख्य अतिथि नहीं  
2022:  कोई मुख्य अतिथि नहीं  
2023: इजिप्ट के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी  


यह भी पढ़ें- Republic Day 2023 Wishes: "तिरंगे से खूबसूरत कोई कफन नहीं होता..." गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये देशभक्ति भरे संदेश, साथ मनाएं जश्न


यह भी देखें- Republic Day: पिंगली वेंकैया से पहले भी कइयों ने बनाए थे भारत के ध्वज, जानें आजादी से पहले कैसा दिखता था झंडा..