September 2024 Bank Holidays List: अगस्त का महीना समाप्त होने वाला है. इसके साथ ही पूरे भारत में चल रहा त्योहारों के समय ने भी अपना चरम पर पहुंचना शुरू कर दिया है. लेकिन आने वाले त्योहारों की वजह से सितंबर में बैंक और बाकी सरकारी विभाग कई दिन बंद रहेंगे. ऐसे में यदि आपको बैंक का काम है तो इन छुट्टियों से पहले ही सारे काम निपटा लें. आइए जानते हैं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा घोषित छुट्टियों की लिस्ट. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

8 दिन रहेंगे बैंक बंद
सितंबर महीने में आने वाले त्योहारों की और शनिलार और रविवार की छुट्टी मिलाकर बैंक कुल मिलाकर 8 दिनों के लिए बंद रहेंगे. ये छुट्टी सार्वजनिक क्षेत्र के अलावा निजी और सहकारी बैंकों जैसे सभी बैंकों में रहेगी. इसके साथ ही कई राज्यों में अलग अलग त्योहारों के कारण कई बैंक बंद रह सकते हैं. 


सितंबर में बैंक अवकाशों की लिस्ट
1 सितंबर 2024 - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
7 सितंबर 2024 - गणेश चतुर्थी (कई राज्यों में अवकाश)
8 सितंबर 2024 - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
14 सितंबर 2024 - दूसरा शनिवार
15 सितंबर 2024 - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
16 सितंबर 2024 - ईद-ए-मिलाद (कई राज्यों में छुट्टी)
22 सितम्बर 2024 - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
28 सितंबर 2024 - चौथा शनिवार
29 सितम्बर 2024 - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)


यह भी पढ़ें - '98 मुस्लिम बीएलओ हटा दिए', सपा ने UP विधानसभा चुनाव की इस सीट को लेकर लगाया आरोप


यह भी पढ़ें - अमिताभ, शाहरुख... यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र के सवाल देखकर चौंक गए युवा