Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2023 list out:  दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2023  की घोषणा हो चुकी है, जिसमें बीते साल आई फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) ने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड (Best Film Award) अपने नाम किया है. डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे. विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म को बेस्ट मूवी मिलनी खुशखबरी ट्विटर पर शेयर कर दी है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

उन्होंने ट्वीट कर लिखा,  दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2023 में द कश्मीर फाइल्स ने 'सर्वश्रेष्ठ फिल्म' का पुरस्कार जीता है. "यह पुरस्कार आतंकवाद के सभी पीड़ितों और भारत के सभी लोगों को आपके आशीर्वाद के लिए समर्पित है."


 



नीचे देखें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड की पूरी लिस्ट (Dadasaheb Phalke Awards 2023, winnes List)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म - द कश्मीर फाइल्स
फिल्म ऑफ द ईयर - आरआरआर
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - रणबीर कपूर (ब्रह्मास्त्र)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - आलिया भट्ट (गंगूभाई काठियावाड़ी)
क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर- वरुण धवन (भेड़िया)
क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस- विद्या बालन (जलसा)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- आर बाल्की (चुप)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफर- पीएस विनोद (विक्रम वेधा)
मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर - ऋषभ शेट्टी (कंटारा)
सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - मनीष पॉल (जुगजग जीयो)


 प्लेबैक सिंगर (मेल)- सचेत टंडन (मैय्या मैनु-जर्सी)
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला) - नीति मोहन (मेरी जान - गंगूभाई कठियावाड़ी)
सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज – रुद्र: द एज ऑफ़ डार्कनेस (हिंदी)
मोस्ट वर्सटाइल एक्टर- अनुपम खेर (द कश्मीर फाइल्स)
श्रेष्ठ टेलीविजन सीरीज - अनुपमा
टेलीविज़न सीरीज़ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - फ़ना (इश्क में मरजावां) के लिए ज़ैन इमाम
फिल्म उद्योग में उत्कृष्ट योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार 2023: रेखा