Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2529916

Hezbollah Attack: इजराइल पर हिजबुल्लाह का बड़ा हमला, दागे 250 से ज्यादा रॉकेट

Hezbollah Attack: हिज़बुल्लाह ने इजराइल पर 250 से ज्यादा मिसाइल दागी हैं. बताया जा रहा है कि इस हमले में इजराइल का भारी नुकसान हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 8 लोग घायल हो गए हैं.

Hezbollah Attack: इजराइल पर हिजबुल्लाह का बड़ा हमला, दागे 250 से ज्यादा रॉकेट

Hezbollah Attack: हिज़बुल्लाह ने इजराइल पर जोरदार हमला किया है. संगठन ने 250 रॉकेट से ज्यादा इजराइल पर रविवार को दागे हैं. यह हमला लेबनान पर हुए इजराइल के हमले के बाद हुआ है, जिसमें 34 लोगों की मौत हुई और 80 लोग ज़ख्मी हुए थे.

हिज़बुल्लाब ने इजराइल पर दागे रॉकेट

इज़रायली सेना ने एक बयान में कहा कि हिज़्बुल्लाह आतंकवादियों के जरिए दागे गए रॉकेटों ने साउथ और मिडिल इज़राइल को निशाना बनाया और इसमें तीन ड्रोन भी शामिल थे. इसमें कहा गया कि देश के एयर डिफेंस सिस्टम ने केवल कुछ रॉकेटों को ही रोका. एक लॉन्चर जिससे हाइफ़ा खाड़ी क्षेत्र की ओर प्रोजेक्टाइल दागे गए थे, उसे सेना ने नष्ट कर दिया.

रविवार को इजराइल का हमला
इस हमले में आठ लोग घायल हुए थे. इजराइल-लेबनान सीमा के करीब कफर ब्लम में, मैगन डेविड एडोम बचाव सेवा के प्रथम प्रतिक्रियाकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का इलाज किया जो गंभीर रूप से घायल हो गया था.

Add Zee News as a Preferred Source

सरकार को खाली करानी पड़ी बिल्डिंग्स

फायर एंड नेशनल रेस्क्यू अथॉरिटी ने बताया कि इज़रायल के उत्तरी तट पर सबसे बड़े शहर हाइफ़ा में एक पांच मंज़िला रिहायशी इमारत को रॉकेट से हमला किए जाने के बाद ढहने की आशंका की वजह से खाली करा दिया गया. उत्तरी शहरों किरयात शमोना और मा’आलोत के साथ-साथ मध्य इज़रायल में पेटाह टिकवा के पास भी अतिरिक्त नुकसान की जानकारी मिली है.

हिज़बुल्लाह ने ली जिम्मेदारी

हमले के कुछ वक्त बाद ही हिज़बुल्लाह का बयान और उन्होंने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. हिजबुल्लाह ने एक बयान में कहा कि हमले स्थानीय समयानुसार सुबह 06:30 बजे (0430 GMT) "हाई क्वालिटी वाली मिसाइलों और हमलावर ड्रोनों के एक स्क्वाड्रन के साथ" किए गए, और "ऑपरेशन ने अपने लक्ष्य हासिल कर लिए", हालांकि इसके लक्ष्य और सटीक जगह का जिक्र नहीं किया गया है.

उन्होंने बताया कि इस बीच, इजरायली लड़ाकू विमानों ने पूर्वी लेबनान के कस्बों और गांवों पर सात तथा दक्षिण के कस्बों और गांवों पर 10 हमले किए और इजरायली तोपखाने ने दक्षिणी लेबनान के 11 सीमावर्ती कस्बों और गांवों पर लगभग 50 गोले दागे.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news