लखनऊ: अगर आप भी रेलवे में सफर करते हैं या हाल ही में आने जाने का प्लान करने रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल इंडियन रेलवे ने लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, बरेली सहित कई रूटों की ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त करने का फैसला किया है. उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के मुताबिक यह निर्णय कोयले की निर्बाध सप्लाई को लेकर किया गया है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

उत्तर रेलवे द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि जैसा कि सभी को जानकारी है कि गर्मियों के सीजन में बिजली की खपत अत्यधिक बढ़ गई है और बिजली घरों में कोयला की कमी न हो इसलिए बिजली घरों तक कोयला की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रेल प्रशासन युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है. कोयला की आपूर्ति से परिवहन के लिए भारतीय रेल कोयला ले जानें वाली मालगाड़ियों को ज्यादा प्राथमिकता देते हुए संचालित कर रहा है. इसी कारण निम्नलिखित रेलगाड़ियों को उनके आगे लिखी दिनांक में निरस्त करने का निर्णय रेल प्रशासन द्वारा लिया गया है


ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
1. गाड़ी संख्या 22453 ( लखनऊ- मेरठ सिटी ) JCO दिनांक 03.07.2022 से 05.07.2022 तक निरस्त रहेगी. 


2. गाड़ी संख्या 22454 ( मेरठ सिटी- लखनऊ ) JCO दिनांक 04.07.2022 से दिनांक 06.07.2022 तक निरस्त रहेगी. 


3. गाड़ी संख्या 14308 ( बरेली- प्रयागराज ) JCO दिनांक 03.07.2022 से 05.07.2022 तक निरस्त रहेगी. 


4. गाड़ी संख्या - 14307 ( प्रयागराज संगम - बरेली ) JCO दिनांक 03.07.2022 से 05.07.2022 तक निरस्त रहेगी 


5. गाड़ी संख्या 04379 ( रोजा- बरेली ) JCO दिनांक 04.07.2022 से 06.07.2022 तक निरस्त रहेगी. 


6. गाड़ी संख्या 04380 ( बरेली - रोजा ) JCO दिनांक 03.07.2022 से दिनांक 05.07.2022 तक निरस्त रहेगी. 


7. गाड़ी संख्या 05531 (काठगोदाम - मुरादाबाद ) JCO दिनांक 03.07.2022 से 05.07.2022 तक निरस्त रहेगी. 


8. गाड़ी संख्या 05332 ( मुरादाबाद -काठगोदाम ) JCO दिनांक 03.07.2022 से 05.07.2022 तक निरस्त रहेगी. 


Watch Live TV