UP Chunav 2022 Opinion Poll: कल यानी 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश में चुनाव का महोत्सव शुरू होने जा रहा है. कल पश्चिमी यूपी में चुनाव के पहले चरण का मतदान है. इसको लेकर ZEE MEDIA ने चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा ओपिनियन पोल (Zee Media Opinion Poll) किया है. 19 जनवरी को प्रसारित किए गए Zee Media-DesignBoxed के इस प्री-पोल सर्वे में पढ़िए पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता किस नेता को अपना मुख्यमंत्री और किस पार्टी को सूबे की सत्ता देना पसंद कर रही है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

साल 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के पीछे पश्चिमी यूपी की जनता का बहुत बड़ा योगदान था. भारतीय जनता पार्टी ने 2017 में वेस्ट यूपी के 14 जिलों की 71 विधानसभा सीटों में से 52 सीटें जीती थीं. वहीं सपा के खाते में सिर्फ 15 सीटें आई थीं. कांग्रेस को 2, बसपा और अन्य को 1-1 सीटें प्राप्त हुई थीं. 


UP Chunav 2022 Opinion Poll: पूर्वांचल में CM Yogi और BJP लोगों की पहली पसंद, जानें अखिलेश और सपा का हाल


भाजपा को 2017 में वेस्ट यूपी में 41%, सपा को 22%, बसपा को 21%, कांग्रेस और अन्य को 8-8 % को वोट शेयर प्राप्त हुआ था. Zee Media-DesignBoxed के प्री-पोल सर्वे के मुताबिक 2022 के विधानसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी में भाजपा को 36% वोट मिलने का अनुमान है, जबकि समाजवादी पार्टी को 37% वोट मिलने का अनुमान है, बहुजन समाज पार्टी को 14% और कांग्रेस को 6% प्रतिशत और अन्य को 7% वोट मिलने का अनुमान है.


जी मीडिया के प्री-पोल सर्वे की मानें तो पश्चिमी यूपी में किसान आंदोलन और सपा-रालोद गठबंधन के कारण भारतीय जनता पार्टी को 2017 के मुकाबले 2022 के चुनाव में वोट शेयर में 5% फीसदी का नुकसान होता दिख रहा है. वहीं सपा-रालोद गठबंधन को 2017 के मुकाबले 2022 में वोट शेयर में करीब 15% का फायदा होता दिख रहा है. साल 2017 के मुकाबले 2022 के चुनाव में बसपा को 7% और कांग्रेस को 2% वोट शेयर का नुकसान होता दिख रहा है.


पश्चिमी यूपी में 2017 में किसका कितना वोट प्रतिशत रहा था? 


भाजपा का वोट शेयर 41% 
बसपा का वोट शेयर 21%
सपा का वोट शेयर 22%
कांग्रेस का वोट शेयर 8%
अन्य का वोट शेयर 8%


पश्चिमी यूपी में 2022 में क्या स्थिति रहने का अनुमान है? जानें


भाजपा को 36% वोट मिलने का अनुमान
समाजवादी पार्टी को 37% वोट मिलने का अनुमान
बसपा को 14% वोट मिलने का अनुमान
कांग्रेस को 6% वोट मिलने का अनुमान
अन्य को 7% वोट मिलने का अनुमान


पश्चिमी यूपी की 71 सीटों में से 2017 में मिली सीटें


भाजपा को 52 सीटें
सपा को 15 सीटें
बसपा को 1 सीट
कांग्रेस को 2 सीटें
अन्य को 1 सीट


Zee Media-DesignBoxed के सर्वे में पश्चिमी यूपी की 71 सीटों में से 2022 में किसे कितनी सीटें मिलने का अनुमान?


भाजपा को 33 से 37 सीटें
सपा को 33 से 37 सीटें
बसपा को 02 से 04 सीटें
कांग्रेस को 00 सीट
अन्य को 00 सीट


Zee Media-DesignBoxed के सर्वे की मानें तो 2022 में वेस्ट यूपी में भाजपा को 15 से 19 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है. समाजवादी पार्टी को 18 से 22 सीटों का फायदा होता दिखाई पड़ रहा है. बसपा को 1 से 3 सीटों का फायदा होता दिख रहा है. कांग्रेस की स्थिति में ज्यादा परिवर्तन होता नहीं दिखाई पड़ रहा है. जी मीडिया के सर्वे के मुताबिक पश्चिमी यूपी में इस बार कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा. अन्य का भी खाता नहीं खुलने का अनुमान है.


UP Election Opinion Polls 2022: अवध में भी सीएम योगी जनता की पहली पसंद, अखिलेश का भी ग्राफ बढ़ा


मुख्यमंत्री के लिए पश्चिमी यूपी की पहली पसंद योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल की बात करें तो यहां मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद योगी आदित्यनाथ हैं. योगी आदित्यनाथ को 43% लोग मुख्यमंत्री पद देखा चाहते हैं. वहीं इस इलाके से अखिलेश यादव को 41% लोग मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहते हैं. इसके अलावा मायावती को 9% और प्रियंका गांधी वाड्रा को 4% लोग मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहते हैं.


Disclaimer: ये सिर्फ ओपिनियन पोल है, जिसमें लोगों की राय शामिल की गई. चुनाव में जनता की राय सर्वोपरि है. इस ओपिनियन पोल को किसी भी प्रकार से चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश ना समझा जाए.


WATCH LIVE TV